{"_id":"64ed797cf32b25a59202b2d6","slug":"nagar-nigam-special-campaign-for-catching-cattle-in-agra-2023-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छुट्टा जानवरों की समस्या से मिलेगी राहत: 3 शिफ्ट में पकड़े जाएंगे बेसहारा गोवंश, नगर निगम चलाएगा विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टा जानवरों की समस्या से मिलेगी राहत: 3 शिफ्ट में पकड़े जाएंगे बेसहारा गोवंश, नगर निगम चलाएगा विशेष अभियान
Tue, 29 Aug 2023 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 29 Aug 2023 10:22 AM IST
सार
नगर निगम के कर्मचारी दिन-रात गोवंश पकड़ने के काम में लगेंगे। एक सप्ताह के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। 8-8 घंटे की तीन शिफ्ट में गोवंश पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
सड़कों पर बेसहारा घूमते गोवंश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़कों पर घूमते बेसहारा गोवंश के हमलों में जान गंवा रहे लोगों और लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर नगर निगम ने दिन-रात गोवंश पकड़ने की कवायद शुरू की है। 3 शिफ्ट में नगर निगम के 7 वाहन सड़कों पर घूमने वाले गोवंश को पकड़ेंगे।
नगर निगम में सोमवार को नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर 7 दिनों तक 8-8 घंटे की तीनों शिफ्ट में गोवंश पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। निगम के पशु चिकित्सा विभाग में 7 कैटल कैचर वाहन हैं। हर वाहन पर 6 कर्मचारी तैनात हैं। बीते सप्ताह में ही बेसहारा गोवंश के हमलों में दो लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग दुर्घटनाओं में घायल हो चुके हैं। इन घटनाओं के लखनऊ तक पहुंचने के बाद निगम ने यह कदम उठाया है।
ये भी पढ़ें - पति मिला न प्रेमी: चार महीने की शादी और प्रेम कहानी, फिर ऐसे आई मौत; घरवालों को भी नहीं हो रही यकीन

तीन शिफ्ट में काम करेंगे
नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि अगले सात दिनों तक हमारी टीम पूरे शहर में तीन शिफ्टों में काम करेगी और बेसहारा गोवंश पकड़कर गोशालाओं और आश्रय केंद्रों में भेजेगी।,ये भी पढ़ें - UP: भाई अपनी बहन से राखी ही न बंधवाए..., हास्य कवि वाहे गुरु भाटिया ने क्यों बोला ऐसा, दिल को छू लेगी ये बात
शहर में पकड़कर गांव की गोशालाओं में भेजेंगे
नगर निगम के पास नरायच की गोशाला में 1200 गोवंश रखने की क्षमता है, लेकिन इसमें 2300 गोवंश रखे गए हैं। इससे कई बार अव्यवस्थाएं भी हो रही हैं। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि नगर निगम की टीम हर दिन 80-100 गोवंश पकड़ती है। तीनों शिफ्ट में गोवंश पकड़ने पर उन्हें जिले की अन्य गोशालाओं में रखा जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर उनसे अन्य गोशालाओं में व्यवस्थाएं करने के लिए कहा गया है।ये भी पढ़ें - तीन बच्चों की मौत का जिम्मेदार: शराब पीकर चला रहा था कार, लापरवही में रौंद दिए मासूम; पुलिस जांच में हुआ खुलासा