{"_id":"5d37f2248ebc3e6cbf3f4f8f","slug":"nagar-nigam-send-notice-to-kamala-nagar-people-for-ramp-and-parking","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने आय बढ़ाने का निकाला तरीका, रैंप-पार्किंग बनाने पर भेजा लाखों का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने आय बढ़ाने का निकाला तरीका, रैंप-पार्किंग बनाने पर भेजा लाखों का जुर्माना
Wed, 24 Jul 2019 11:22 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 24 Jul 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
घर के बाहर आपने रैंप बनाई या फिर जाल लगाकर गाड़ी खड़ी की तो अब जेब ढीली करनी पड़ सकती है। जी हां, नगर निगम ने कमला नगर और बल्केश्वर में ऐसे 250 से ज्यादा लोगों को चिन्हित किया है। इन सभी को नोटिस भेजे गए हैं।
इन से दो से ढाई लाख की रिकवरी की जाएगी। नोटिस में साफ कर दिया गया है कि अगर समय से भुगतान नहीं किया गया तो प्रशासन की तरफ से आरसी जारी की जाएगी।
नगर निगम अपनी आय बढ़ाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहा है। निगम की टीम ने कमला नगर और बल्केश्वर में उन स्थानों की पैमाइश की, जहां लोगों ने अपने घर के बाहर रैंप बना लिए है या फिर घर के बाहर जाल लगाकर गाड़ी खड़ी कर रखी है, जबकि वह जमीन नगर निगम की है। 250 से ज्यादा लोगों को मंगलवार को नोटिस भेज दिया गया है।

Trending Videos
साथ में भेजा जा रहा है फोटो
कोई व्यक्ति नोटिस को देखने के बाद रैंप तोड़ भी देता है या फिर गाड़ी हटा लेता है तो उसका यह तरीका भी काम नहीं आएगा। क्योंकि नगर निगम जो नोटिस भेज रहा है। उसमें मौके का फोटो भी है।
तीन साल का किया जा रहा है असिसमेंट
बेशक, आपने दो माह पहले ही गाड़ी खरीदी है, लेकिन नगर निगम आपसे तीन वर्ष का टैक्स जमा कराएगा। क्योंकि निगम ने सभी नोटिसों को तीन वर्ष पहले से असिसमेंट कर बिल भेजा है।
एके सिंह प्रभारी मुख्य अभियंता नगर निगम का कहना है कि जो लोग नगर निगम की जमीन का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे लोगों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। अभी कमला नगर और बल्केश्वर क्षेत्र में लोगों को चिन्ह्ति किया गया है। यह कार्य पूरे शहर में होगा।