{"_id":"5cfa9267bdec22074e01481f","slug":"nagar-nigam-removed-dholpur-house-board-samajwadi-party-leader-protest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस आते ही निकली सपा नेता की 'हेकड़ी', धौलपुर हाउस के बाहर बोर्ड हटाने पर 'खींचातान'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस आते ही निकली सपा नेता की 'हेकड़ी', धौलपुर हाउस के बाहर बोर्ड हटाने पर 'खींचातान'
Fri, 07 Jun 2019 10:06 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 07 Jun 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
धौलपुर हाउस में नगर की टीम द्वारा चलाए अतिक्रमण अभियान का विरोध करते सपा नेता रहीसउद्दीन
- फोटो : अमर उजाला
धौलपुर हाउस के बाहर लगे बोर्ड को हटाने पर खूब हंगामा हुआ। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष रईसउद्दीन और उनके समर्थकों ने कार्रवाई के खिलाफ नगर निगम टीम का विरोध किया। दोनों ओर से खींचतान तक हो गई। सपा पूर्व महानगर अध्यक्ष ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है।
एमजी रोड स्थित धौलपुर हाउस के बाहर लंबे समय से बोर्ड लगा हुआ था। शुक्रवार को बुलडोजर लेकर पहुंची नगर निगम की टीम ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की वैसे ही सपा समर्थक बाहर निकल आए।
बताते हैं कि इस बोर्ड पर कालोनी का नाम (धौलपुर हाउस) लिखा होने के साथ ही सपा पूर्व महानगर अध्यक्ष रईसउद्दीन का नाम और उनका फोटो भी लगा था। उन्होंने इस बोर्ड को हटाने का विरोध किया।

Trending Videos
उनका कहना था कि अधिकांश कालोनियों के बाहर उनके नाम के बोर्ड लगे हुए हैं, उन्हें क्यों नहीं हटाया जा रहा। उन्हें भी या तो कालोनी की सोसाइटी ने लगवाया है या किसी व्यक्ति विशेष ने।
सपा नेता ने इन्हें भी हटाने की मांग उठाई। मगर, नगर निगम की टीम ने उनकी एक न सुनी। विरोध के बावजूद बुलडोजर की मदद से बोर्ड हटा दिया गया। इसके बाद भी काफी देर तक नोकझोंक होती रही।
सपा नेता ने इन्हें भी हटाने की मांग उठाई। मगर, नगर निगम की टीम ने उनकी एक न सुनी। विरोध के बावजूद बुलडोजर की मदद से बोर्ड हटा दिया गया। इसके बाद भी काफी देर तक नोकझोंक होती रही।