{"_id":"63e14702149e244bae59b694","slug":"na-na-news-c-25-1-53263-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया
Mon, 06 Feb 2023 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 06 Feb 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। बच्चों का निजी विद्यालयों में लॉटरी के माध्यम से प्रवेश किए जाएंगे। इसके लिए तीन चरणों में आवेदन करने की तिथि घोषित कर दी गई हैं। पहले चरण में छह फरवरी से 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते है।
शिक्षा का अधिकार नियम के अंतर्गत निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत बच्चों को निशुल्क प्रवेश दिया जाता है। इसके अंतर्गत गैर सहायता प्राप्त विद्यालयों में दुर्बल आय वर्ग के बच्चों को कक्षा एक व नर्सरी में प्रवेश दिया जाता है। बच्चों को विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आवेदन के बाद बच्चों का निजी विद्यालयों में लॉटरी के माध्यम से प्रवेश कराया जाता है। जिले में 6500 छात्र-छात्राएं पूर्व से ही निजी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा हासिल कर रहे हैं।
आरटीई के अंतर्गत निजी विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश के लिए प्रथम चरण की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरु हो गई है। पहले चरण में 28 फरवरी तक आवेदन प्राप्त होने पर 12 मार्च तक बच्चों का विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाएगा। - वैभव कुमार, जिला सन्वयक बेसिक शिक्षा विभाग
विज्ञापन
तीन चरणों में चलेगी आवेदन व प्रवेश प्रक्रिया आरईटी के अंतर्गत बच्चों का तीन चरण में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया कराई जाएगी। पहले चरण में छह फरवरी से 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए है। दस मार्च तक जिला स्तर पर आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा और 12 मार्च को लाटरी निकालकर चयनित बच्चों का चार अप्रैल तक दाखिला कराया जाएगा। दूसरे चरण में 14 मार्च से छह अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। 17 अप्रैल तक आवेदन पत्रों का सत्यापन करने के बाद 19 अप्रैल को लॉटरी निकालकर 28 अप्रैल तक चयनित बच्चों का दाखिला निजी विद्यालयों में कराया जाएगा। तीसरे और अंतिम चरण में 20 अप्रैल से 12 मई तक ऑनलाइन आवेदन के बाद 23 जून तक आवेदन पत्रों का सत्यापन होने के बाद 25 जून से लॉटरी निकली जाएगी और पांच जुलाई तक बच्चों का निजी विद्यालयों में प्रवेश कराया जाएगा।