फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NA

Agra News: रोडवेज बस में यात्रा कर रहे तीन युवक जहरखुरानी के शिकार

Tue, 07 Feb 2023 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 07 Feb 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
NA
फिरोजाबाद। रोडवेज बस से यात्रा कर रहे तीन युवकों को जहर खुरानो ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। एक युवक आगरा का जबकि दूसरा युवक सिरसागंज के गांव गुरईया सुहेलपुर का रहने वाला है। तीसरे युवक की हालत गंभीर होने पर उसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

गांव गुरइया सोयलपुर निवासी वीर बहादुर (42) व आगरा के मोती कटरा निवासी गौरव यादव दिल्ली से इटावा डिपो बस में सवार हुए थे। जबकि तीसरा युवक इटावा डिपो की दूसरी बस में बल्लभगढ़ से सवार हुआ था। रास्ते में बदमाशों ने नशीला पदार्थ लिखा दिया। युवकों के बेहोश होने पर बदमाश उनके पास रखी नकदी और अन्य सामान ले गए। परिचालक ने बस में सवारियों को चेक किया तो गौरव और वीर बहादुर बेहोशी की हालत में थे। जिनको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहीं एक अन्य बस में बल्लभगढ़ से यात्रा कर रहे युवक को भी इटावा डिपो की बस के परिचालक द्वारा बेहोशी की हालत में उपचार को भर्ती कराया गया है। युवक की हालत गंभीर होने पर उसके नाम पते नहीं मिल सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed