{"_id":"63e146d9bb3d425c80224796","slug":"na-kasganj-news-c-25-1-53236-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: यूरिया के लिए किसान हो रहे परेशान, सहकारी समितियों पर नहीं यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: यूरिया के लिए किसान हो रहे परेशान, सहकारी समितियों पर नहीं यूरिया
विज्ञापन
कासगंज। रबी की फसलों में गेहूं की फसल सबसे अधिक जनपद में किसानों के द्वारा बोई जाती है। अब गेहूं की फसल में दूसरी बार टॉप ड्रेसिंग की जरूरत है, लेकिन फसलों को समय रहते यूरिया नहीं मिल पा रही है। गोरहा समिति पर किसानों ने प्रदर्शन कर यूरिया की उपलब्धता कराए जाने की मांग की। सहकारी समिति गोरहा पर सुबह से ही किसान यूरिया लेने के लिए पहुंचे। लेकिन किसानों का कहना है कि वहां सचिव ताला लगाकर कहीं चला गया। जिससे किसानों में आक्रोश है। किसान श्यामवीर, नरेश, विमल का कहना है कि समिति के सचिव के द्वारा निजी विक्रेताओं को यूरिया बेच कर कालाबाजारी की जाती है। किसानों को समिति पर यूरिया नहीं मिल पा रही है। किसानों को समितियों से वापस होना पड़ रहा है। किसानों द्वारा समिति के बाद प्रदर्शन कर किया गया। किसानों का कहना है कि मंगलवार को समिति पर प्रदर्शन नहीं मिला तो धरना दिया जाएगा।
किसानों की बात:
समितियों पर यूरिया की उपलब्धता कराई जाए। निजी दुकानों पर यूरिया महंगी मिलती है। वहीं लगे भी दिया जाता है। - हुकुम सिंह, किसान।
- यूरिया की टॉप ड्रेसिंग के लिए जरूरत है। यूरिया न मिलने से गेहूं की फसल की पैदावार पर असर पड़ सकता है। - ठाकुरदास, किसान।
खाद की समस्या से पूरे सीजन परेशान रहे किसान
कासगंज। रबी की फसल के पूरे सीजन में किसान खाद के लिए परेशान रहे। बुवाई के समय किसानों को डीएपी के लिए समिति के चक्कर लगाने पड़े। फिर पहली टॉप ड्रेसिंग के लिए यूरिया को लेकर मारामारी रही। अब फिर यूरिया के लिए किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यदि समय पर यूरिया नहीं मिली तो फसल की पैदावार प्रभावित हो सकती है।
वर्जन
जनपद में समितियों और निजी क्षेत्रों में यूरिया की कमी नहीं है। यूरिया के लिए किसानों को परेशान नहीं होना होगा। जिन समितियों पर यूरिया समाप्त हो गई हैं, वहां की जानकारी की जा रही है। शीघ्र ही जनपद को और यूरिया मिलने की उम्मीद है। जिसे समितियों पर भेजकर वितरण कराया जाएगा। - सुमित कुमार चौहान, जिला कृषि अधिकारी।