फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NA

आज से टनकपुर-मथुरा ट्रेन अब स्टेशन पर 8:50 पहुंचेगी

Fri, 03 Feb 2023 09:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 03 Feb 2023 09:13 AM IST
विज्ञापन
NA
कासगंज। टनकपुर-मथुरा गाड़ी संख्या 05062 के समय में परिवर्तन किया गया है। जिससे कासगंज-कानपुर-अनवरगंज गाड़ी संख्या 15040 गाड़ी का मिलान हो सके। ट्रेन के मिलान से कानपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। टनकपुर से मथुरा जाने वाली ट्रेन से बड़ी संख्या में कानपुर की ओर जाने वाले यात्री भी बरेली, बदायूं, बदायूं व कछला से सवार हो जाते हैं। जो कासगंज उतर कर कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार होते हैं। कानपुर जाने वाली ट्रेन 8:55 बजे कासगंज स्टेशन से छूट जाती थी। जिससे ट्रेन का मिलान न होने से यात्रियों को दिक्कतें होती थीं। यात्रियों को कानपुर जाने के लिए ट्रेन दोपहर को मिलती थी।
विज्ञापन

अब टनकपुर-मथुरा ट्रेन का समय कासगंज 8:50 बजे पहुंचेगी और 9:00 बजे मथुरा के लिए रवाना हो जाएगी। इससे कानपुर जाने वाले यात्रियों को ट्रेन मिल सकेगी। पहले टनकपुर-मथुरा ट्रेन स्टेशन पर 9:05 पहुंचती थी।
विज्ञापन

स्टेशन प्रबंधक मनोज शर्मा ने बताया कि ट्रेन के समय में परिवर्तन होने से कानपुर, अनवरगंज की ओर जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। उन्हें अब दोपहर तक स्टेशन पर परेशान नहीं होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed