{"_id":"63dc834731eac452b13b8b7e","slug":"na-kasganj-news-c-25-1-49725-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फरियादियों के साथ पुलिस मित्र के रूप में व्यवहार किया जाए- एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फरियादियों के साथ पुलिस मित्र के रूप में व्यवहार किया जाए- एसपी
Fri, 03 Feb 2023 09:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:15 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। एसपी सौरभ दीक्षित ने सोरोंजी कोतवाली में वार्षिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान एसपी ने कहा कि फरियादियों के साथ पुलिस मित्र की तरह व्यवहार किया जाए। जिससे पीड़ित अपनी शिकायत बिना भय के दे सके। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण को गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए।
एसपी ने निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। आगंतुक रजिस्टर देखा व कार्यालय के अभिलेख भी चैक किए। हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न अपराधों से जुड़े माल के निस्तारण, वाहनों के निस्तारण करने के संबंध में भी निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि थाना परिसर में सफाई की बेहतर व्यवस्था रखी जाए। बैरक एवं आवास पर नंबर अंकित किए जाएं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना प्रभारी व उप निरीक्षकों को निर्देश दिए कि महिला व बाल अपराधों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। प्रत्येक छोटी घटना को भी गंभीरता से लेकर निस्तारण करें। उन्होंने निरीक्षण के मौके पर बुलाए गए चौकीदारों से भी संवाद किया और समय से थाना पुलिस को सूचनाएं देने के निर्देश दिए।