फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NA

Agra News: तीसरे दिन भी नहीं टूटी हड़ताल, वार्ता विफल

Tue, 24 Jan 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 24 Jan 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
NA
कासगंज। पालिका कर्मियों एवं सफाई कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी नहीं टूटी। हड़ताली कर्मियों एवं पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वार्ता दो राउंड की वार्ता विफल हो गई। हड़ताल समाप्त न होने से शहर में गंदगी का ढेर बढ़ता जा रहा है वहीं पालिका का काम काज भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन



स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के प्रांतीय संयोजक मुकेश वाल्मीकि एवं स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय उप महामंत्री विजय राजपूत के नेतृत्व में चल रही हड़ताल को समाप्त कराने के लिए एसडीएम विनोद जोशी सुबह के समय कर्मियों से बातचीत करने के लिए पालिका परिसर पहुंचे। एसडीएम ने कर्मियों से वार्ता की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद सांय के समय एसडीएम सदर पंकज कुमार, एसडीएम विनोद जोशी, सीओ अजीत चौहान फिर से कर्मियों से वार्ता करने के लिए धरना स्थल पहुंचे। अधिकारियों ने कर्मियों को जल्द ही वेतन का भुगतान करने सहित अन्य मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया, लेकिन हड़ताली कर्मियों ने इस आश्वासन को नहीं माना। कर्मी तुरंत वेतन भुगतान करने सहित अन्य मांगों को पूरा करने पर अड़े रहे।
विज्ञापन


इस दौरान स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ प्रांतीय महामंत्री बिल्लू चौहान, जिला अध्यक्ष सोनू भंडारी, जिला उपाध्यक्ष सुखराम बाल्मीकि, नगर अध्यक्ष मुकेश जमादार,स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष रोहन सिंह चौहान, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार वाल्मीकि, चोब सिंह कुशवाह, शाखा अध्यक्ष अमर जयंत, महामंत्री अनिल टीसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका के फंड में इस समय धन नहीं है। हड़ताली कर्मियों को धन आने पर वेतन भुगतान करने आदि का आश्वासन दिया गया, लेकिन कर्मियों ने आश्वासन को नहीं माना। जिससे अभी हड़ताल समाप्त नहीं हो सकी है। कर्मियों से मंगलवार को फिर से वार्ता की जाएगी। - विनोद जोशी, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed