फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mystery of carpenter's death was finally solved dead body was found in pond

Agra: कारपेंटर की मौत की गुत्थी सुलझ ही गई, तालाब में मिली थी लाश...परिवार ने लगाया था हत्या का आरोप

Thu, 11 Jul 2024 04:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Jul 2024 04:15 PM IST
सार

तालाब में कारपेंटर की लाश पड़ी मिली थी। परिवार के लोगों ने हत्या कर लाश को फेंकने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने साफ हो गया कि उसकी मौत कैसे हुई थी। 

 

विज्ञापन
mystery of carpenter's death was finally solved dead body was found in pond
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-जयपुर हाईवे पर थाना शाहगंज क्षेत्र के गांव पथौली पर शहीद पेट्रोल पंप के सामने स्थित तालाब में मंगलवार सुबह शव पड़ा हुआ मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत तालाब में डूबने से हुई है। वहीं, परिजन ने हत्या कर शव तालाब में फेंकने की आशंका जताई थी।
विज्ञापन


 

थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव नगला बसुआ निवासी दिलीप जाटव (35) कारपेंटर था। उसके बड़े भाई स्वरूप सिंह ने बताया है कि रविवार दोपहर को वह पत्नी उमेश से झगड़ा करने के बाद घर से चला गया था। इसके बाद वह घर पर नहीं आया। मंगलवार सुबह सात बजे उसका शव तालाब में मिला था। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दिलीप की मौत तालाब में डूबने से हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी के काम पर जाने से था नाराज
मृतक के भाई स्वरूप सिंह ने बताया है कि दिलीप की पत्नी उमेश पिछले दो वर्षों से आगरा में जूता फैक्ट्री में काम करने जाती थी। इसे लेकर वह काफी नाराज रहता था। परिजनों के मुताबिक रविवार को भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। दिलीप के दो बच्चे हैं। तरुण (15) कक्षा सात में पढ़ता है। नंदनी (8) कक्षा तीन में पढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed