{"_id":"668fb7ba68a5402a4f086610","slug":"mystery-of-carpenter-s-death-was-finally-solved-dead-body-was-found-in-pond-2024-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: कारपेंटर की मौत की गुत्थी सुलझ ही गई, तालाब में मिली थी लाश...परिवार ने लगाया था हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: कारपेंटर की मौत की गुत्थी सुलझ ही गई, तालाब में मिली थी लाश...परिवार ने लगाया था हत्या का आरोप
Thu, 11 Jul 2024 04:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 11 Jul 2024 04:15 PM IST
सार
तालाब में कारपेंटर की लाश पड़ी मिली थी। परिवार के लोगों ने हत्या कर लाश को फेंकने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने साफ हो गया कि उसकी मौत कैसे हुई थी।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-जयपुर हाईवे पर थाना शाहगंज क्षेत्र के गांव पथौली पर शहीद पेट्रोल पंप के सामने स्थित तालाब में मंगलवार सुबह शव पड़ा हुआ मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत तालाब में डूबने से हुई है। वहीं, परिजन ने हत्या कर शव तालाब में फेंकने की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव नगला बसुआ निवासी दिलीप जाटव (35) कारपेंटर था। उसके बड़े भाई स्वरूप सिंह ने बताया है कि रविवार दोपहर को वह पत्नी उमेश से झगड़ा करने के बाद घर से चला गया था। इसके बाद वह घर पर नहीं आया। मंगलवार सुबह सात बजे उसका शव तालाब में मिला था। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दिलीप की मौत तालाब में डूबने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के काम पर जाने से था नाराज
मृतक के भाई स्वरूप सिंह ने बताया है कि दिलीप की पत्नी उमेश पिछले दो वर्षों से आगरा में जूता फैक्ट्री में काम करने जाती थी। इसे लेकर वह काफी नाराज रहता था। परिजनों के मुताबिक रविवार को भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। दिलीप के दो बच्चे हैं। तरुण (15) कक्षा सात में पढ़ता है। नंदनी (8) कक्षा तीन में पढ़ती है।
मृतक के भाई स्वरूप सिंह ने बताया है कि दिलीप की पत्नी उमेश पिछले दो वर्षों से आगरा में जूता फैक्ट्री में काम करने जाती थी। इसे लेकर वह काफी नाराज रहता था। परिजनों के मुताबिक रविवार को भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। दिलीप के दो बच्चे हैं। तरुण (15) कक्षा सात में पढ़ता है। नंदनी (8) कक्षा तीन में पढ़ती है।