{"_id":"65e36e106966d1eb250c8371","slug":"my-heart-melted-after-seeing-the-child-then-the-differences-went-away-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-113641-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बच्चे को देख पिघला मन, फिर दूर हो गई अनबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बच्चे को देख पिघला मन, फिर दूर हो गई अनबन
Sat, 02 Mar 2024 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को दंपती के विवादों की सुनवाई हुई। 38 विवादों की सुनवाई के दौरान तीन दंपती गिले शिकवे भुलाकर एक साथ रहने को राजी हो गए। समझौता होने पर उनको केंद्र से ही विदा कर दिया गया।
बिछवां थाना क्षेत्र के फकैता गांव की रहने वाली विमलेश पुत्री रामचंद्र सिंह की शादी नवनीत उर्फ रामू पुत्र रामनिवास निवासी ग्राम किनोडी खैराबाद थाना अलीगंज जिला एटा के साथ 12 मई 2018 को हुई थी। दंपती के बीच अनबन होने से दोनों एक माह से अलग रह रहे थे। संगीता पुत्री तेजराम निवासी सिवाई थाना भोगांव की शादी रोहित पुत्र उमाशंकर ग्राम वीरपुर थाना कुर्रा के साथ पांच मई 2020 को हुई थी। दोनों आठ महीने से अलग रह रहे थे।
सपना पुत्री राजकुमार सिंह ग्राम हुसैनपुर थाना एलाऊ की शादी अभय सिंह पुत्र राज किशोर सिंह निवासी ग्राम सुजरई थाना कुरावली के साथ छह मई 2020 को हुई थी। तीन माह से दंपती अलग रह रहे थे। एसपी ने उनके मामले परिवार परामर्श केंद्र में समझौता कराने के लिए भेजे थे। शनिवार को उनके बीच समझौता हो गया। जयप्रकाशी, रामकिशन यादव, मुजम्मिल मिर्जा, मीनू, कुसुम चाहर मौजूद रहे।