फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   must register for gst

जीएसटी : रजिस्ट्रेशन नहीं कराना पड़ सकता है महंगा, ये है आखिरी तारीख

Wed, 10 Jan 2018 09:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 10 Jan 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
must register for gst
GST
आगरा में मल्टी सिस्टम आपरेटर, केबिल आपरेटर, सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स, एम्यूजमेंट पार्क, वाटर पार्क समेत मनोरंजन कर देने वाले प्रतिष्ठानों को 31 जनवरी तक जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके अलावा ज्यादा टैक्स वसूल रहे आपरेटरों के खिलाफ प्रवर्तन इकाइयों से जांच कराई जाएगी। इनके प्रतिष्ठानों पर छापेमारी भी की जाएगी। 
विज्ञापन


बुधवार को वाणिज्य कर विभाग के एडीशनल कमिश्नर डा. बुद्धेश मणि ने केबिल आपरेटर, सिनेमा हाल संचालक, वाटर पार्क संचालकों और मल्टीप्लेक्स समेत 63 प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिसमें स्पष्ट निर्देश दिए गए कि एक जुलाई से मनोरंजन कर विभाग के अधीन आने वाले प्रतिष्ठानों पर जीएसटी लागू हो चुका है। 
विज्ञापन


इन सभी प्रतिष्ठानों और सेवा प्रदाताओं को जीएसटी पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पूर्व में केंद्रीय उत्पाद कर सेवा कर विभाग में पंजीकृत व्यापारियों को जीएसटी में माइग्रेशन कराना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर केके राय, असिस्टेंट कमिश्नर प्रशांत कुमार, पुनीत अग्निहोत्री, ने आपरेटरों और सिनेमा हाल संचालकों को जीएसटी की नई व्यवस्था के प्रावधान समझाए। बैठक में ज्वाइंट कमिश्नर सीपी मिश्र, एम के शुक्ल, मनोरंजन कर अधिकारी आर डी रावत, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे। 

मैरिज होम, कोचिंग संस्थान निशाने पर

नए साल में राज्य कर विभाग के निशाने पर मैरिज होम, बैंक्वेट हाल, कम्यूनिटी सेंटर, गेस्ट हाउस, क्लब, कैटरिंग, डेकोरेटिंग, वीडियोग्राफी, एजेंसीज, प्रिंटिंग प्रेस, टेंट, पंडाल, जिम, सैलून, ब्यूटी पार्लर, कोचिंग इंस्टीट्यूट, कोरियर एजेंसी, टेलर, सिक्योरिटी एजेंसी हैं। इनमें से जिन सेवा प्रदाताओं ने जीएसटी में पंजीकरण नहीं कराया है। 

उनके खिलाफ जांच कराई जा रही है। अब तक सात मैरिज होम और सात कोचिंग इंस्टीट्यूट की जांच की गई है, जिनसे करोड़ों रुपये की कर चोरी का मामला सामने आया है। इस महीने इनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, वहीं बकाया वसूली पर भी सख्ती की जा रही है।

वाणिज्य कर विभाग के एडीशनल कमिश्नर डा. बुद्धेश मणि ने बताया कि जीएसटी से मनोरंजन में टैक्स दर कम हुई है, लेकिन मल्टी सिस्टम आपरेटर ज्यादा धनराशि वसूल रहे हैं। ऐसे आपरेटरों के खिलाफ प्रवर्तन इकाइयों से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed