फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   'Must have basic knowledge of finance'

आय की 25 फीसदी धनराशि को निवेश करना चाहिए

Thu, 16 Dec 2021 01:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
'Must have basic knowledge of finance'
आगरा। बैकुुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में भारतीय प्रतिभूति और विनियमन बोर्ड (सेबी) के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स (एनआईएसएम) की ओर से महाविद्यालय के करियर काउंसिलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के बैनर तले 13 से 15 दिसंबर तक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें एनआईएसएम के रिसोर्स पर्सन डॉ. नवाबुद्दीन ने कहा कि छात्राओं को भी वित्त की बेसिक जानकारी जरूर होनी चाहिए। वह इससे वह स्वरोजगार कर सकती हैं और अतिरिक्त आय अर्जित कर सकती हैं।
विज्ञापन

बीबीए तृतीय वर्ष की छात्रा अंशिका वर्मा ने कहा कि हमें अपनी जिंदगी में वित्तीय लक्ष्य प्राप्त करने चाहिए। एमए अर्थशास्त्र की अंतिम वर्ष की छात्रा आरती ने कहा कि कार्यशाला से हमें बचत करने की सीख मिली है। आय का कम से कम 25 फीसदी हिस्सा निवेश जरूर करना चाहिए। पैसा डिब्बे में रखने से नहीं बढ़ता है। बचत किस तरह से करें कार्यशाला में इसके बारे में भी बताया गया। डॉ. नवाबुद्दीन ने वित्तीय लक्ष्य, बचत एवं विनियोग, प्रतिभूति बाजार, शेयर्स खरीदने व बेचने, मध्यस्थों की भूमिका आदि जानकारियां दीं।
विज्ञापन

कार्यशाला में एमकॉम, एमए अर्थशास्त्र और बीबीए अंतिम वर्ष की 72 छात्राओं ने भाग लिया। समापन कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्राओं प्रिया कुमारी, कविता राजौरिया, रिया कुमारी ने कार्यशाला का अनुभव साझा किया। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम सिंह, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. अमिता निगम, कार्यशाला समन्वयक डॉ. नसरीन बेगम, डॉ. कामना धवन की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed