फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   muslim voters in favour of samajwadi party

सपा के पक्ष में लामबंद नजर आए मुस्लिम मतदाता

Fri, 11 Mar 2022 12:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
muslim voters in favour of samajwadi party
कासगंज। जिला की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मुस्लिम मतदाताओं में मतदान के दिन काफी उत्साह देखा गया था। मतगणना के बाद यह स्पष्ट हो गया कि मुस्लिमों का रुझान सपा प्रत्याशियों के पक्ष में रहा। कासगंज में बसपा से मुस्लिम प्रत्याशी होने के बाद भी वे मुस्लिमों का वोट नहीं पा सके। वहीं, पटियाली से कांग्रेस व आप प्रत्याशी भी मुस्लिम मतों का बंटवारा नहीं कर सके।
विज्ञापन

कासगंज विधानसभा से समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री मानपाल सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया, जबकि बसपा से मोहम्मद आरिफ चुनाव मैदान में उतरे, लेकिन वे मुस्लिम वोटों को अपने पक्ष में करने में सफल नहीं हो सके। इस विधानसभा के मुस्लिम मतदाताओं ने बसपा प्रत्याशी के स्थान पर सपा प्रत्याशी को वोट देने में अधिक रुचि दिखाई। इससे सपा प्रत्याशी को 76,485 वोट मिले। जबकि बसपा प्रत्याशी 22,936 वोट ही मिल सके। अमांपुर विधानसभा से किसी भी दल से मुस्लिम प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं रहा। इस विधानसभा के मुस्लिम मतदाताओं ने सपा प्रत्याशी सत्यभान के पक्ष में ही मतदान किया। जिससे वे 52500 वोट पाने में सफल हो गए। पटियाली विधानसभा से सपा से नादिरा सुल्तान चुनाव मैदान में उतरी। जबकि कांग्रेस से इमरान अली एवं आप से यूसुफ चुनाव मैदान में उतरे। कांग्रेस व आप के प्रत्याशी मुस्लिम वोटों को अपने पक्ष में करने में सफल नहीं हो सके। मुस्लिम मतदाताओं ने सपा प्रत्याशी को ही अपना वोट दिया, जिससे सपा प्रत्याशी 91,438 वोट पाकर चुनाव जीत गई। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 1243 एवं आप प्रत्याशी को 229 वोट ही मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed