फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Muslim people will play Ramdhun in historic Shri Ram Barat in Agra

Agra: श्रीराम बरात में अल्लाह के बंदे बजाएंगे रामधुन, ऐतिहासिक आयोजन में दिखेगा आस्था और सौहार्द का संगम

Tue, 06 Sep 2022 05:45 AM IST
मुकेश कुमार रंजना शर्मा, अमर उजाला आगरा
रंजना शर्मा, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Sep 2022 05:45 AM IST
सार

आगरा की ऐतिहासिक श्रीराम बरात की खासियत है कि हिंदुओं के साथ ही मुस्लिम भी इसमें शामिल होने के लिए आतुर रहते हैं। इस बार भी श्रीराम बरात में आस्था और सौहार्द का संगम दिखाई देगा। 

विज्ञापन
Muslim people will play Ramdhun in historic Shri Ram Barat in Agra
नदीम, अजहर और मोहम्मद रहूफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम, ईश्वर अल्लाह तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान... ये रामधुन हर किसी ने सुनी और गुनगुनाई है। सुलहकुल की नगरी आगरा की ऐतिहासिक श्रीराम बरात में यह धुन अल्लाह के बंदे बजाएंगे। आगरा की अनोखी श्रीराम बरात की खासियत है कि हिंदुओं के साथ ही मुस्लिम भी इसमें शामिल होने को आतुर रहते हैं। बैंड बजाने वाले 90 फीसदी मुस्लिम इस बार बरात का हिस्सा बनेंगे। उनके बैंड से रामधुन निकलेगी, तो हिंदू भी हर्षाएंगे। अजहर, नजाकत और नदीम। ये वह नाम हैं, जिनकी तीन पीढ़ियां श्रीराम बरात में बैंड बजाती हैं। रोजाना अभ्यास जारी है, जोश हर वर्ष दोगुना होता है।

विज्ञापन

दो माह से चल रहा है अभ्यास

राम बारात में बैंड बजाने वालों में 90 फीसदी मुस्लिम समुदाय के लोग हैं, बाकी 10 फीसदी अन्य समुदायों के हैं। इस टीम के नजाकत अली ने बताया कि दो माह से श्रीराम बरात के लिए अभ्यास चल रहा है। अभ्यास के दौरान कई भजनों को सुनते हैं और फिर उनका अभ्यास करते हैं। टीम के हर सदस्य की श्रीराम में आस्था का भाव है।

विज्ञापन

नई रामधुन का करते हैं अभ्यास

जौनपुर के रहने वाले नदीम अहमद कहते हैं कि पूरे साल इस आयोजन का हमें इंतजार रहता है। वैसे तो हमारा पेशा बैंडबाजा बजाने का है, लेकिन राम बरात से भावनाएं जुड़ी हैं। श्रीराम की कथाओं को सुनते हैं और फिर उसके आधार पर नई -नई धुन बजाने का अभ्यास भी करते हैं। हम भी राम को मानते हैं, इसलिए इस आयोजन में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आस्था के साथ करते हैं भागीदारी

अलीगढ़ के रहने वाले अजहर खान कहते हैं कि श्रीराम का नाता हम सबसे है क्या हिंदू क्या मुस्लिम। इस आयोजन में हम काम करने के लिए नहीं भक्तिभाव के साथ हिस्सा लेते हैं। आगरा की राम बरात उत्तर भारत की सबसे भव्य आयोजन है। इसमें हमें भाग लेने का मौका मिलता है तो हमारे लिए सौभाग्य की बात है। 

श्रीराम के काम आना सम्मान की बात

फर्रुखाबाद के मोहम्मद रहूफ बताते हैं कि वह लगभग 30 सालों से राम बरात में बैंड बजाने का काम कर रहे हैं। उनके पिता भी इस आयोजन का हिस्सा हुआ करते थे। यह हमारे लिए गर्व की बात है। काम से ज्यादा हमें इस आयोजन में शामिल होने की खुशी होती है। हम अपने शहरों में जाकर इस बात को बताते हैं कि आगरा की राम बरात में बैंड बजाकर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed