फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   muslim man kidnaps girl after physical harassment crime news mathura

शादी का वादा कर युवती का शोषण करता रहा युवक, पहचान खुली तो दी अगवाकर दी मारने की धमकी

Sun, 05 May 2019 05:21 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 05 May 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
muslim man kidnaps girl after physical harassment crime news mathura
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
पहले तो धर्म छुपाकर युवती को फंसाया। उसके बाद शादी का झांसा देकर युवती से दो साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। एक मई को मुकदमा दर्ज 
विज्ञापन

कराने आ रही युवती को रास्ते से उठाकर घर में बंधक बना लिया। बंधन मुक्त हुई युवती ने युवक, उसके भाई और पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया 
है।

मामला थाना राया के कस्बे का है। दो साल पहले राया के शफीक अहमद निवासी मोहल्ला पठानपाड़ा ने अपना नाम भोला बताकर मथुरा की एक युवती 
को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। यह युवती मथुरा से प्रतिदिन हाथरस जाती थी। इसके बाद युवती को शादी करने का झांसा देकर लगातार दो साल तक का शारीरिक शोषण करता रहा। 

युवती को 25 अप्रैल ये पता लगा कि युवक भोला नहीं बल्कि शफीक है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। एक मई को युवती थाना राया में मुकदमा दर्ज कराने के लिए घर से चली। 
विज्ञापन

 

रास्ते में युवक ने अपने भाई और पिता के साथ मिलकर उसे उठा लिया। घर में बंधक बनाकर रखा और धमकी दी कि अगर मुकदमा दर्ज कराया तो अच्छा नहीं होगा। 

बमुश्किल युवती चंगुल से निकलकर थाना राया पहुंची। युवती की तहरीर पर थाना राया में युवक, उसके भाई अतीक अहमद और पिता रईस अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक रोहन लाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed