फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   muslim, haz, yatra, firozabad

पश्चिमी उप्र के हजयात्री गाजियाबाद से होंगे रवाना

Sun, 01 Mar 2020 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
muslim, haz, yatra, firozabad
फिरोजाबाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हजयात्रियों को दिल्ली के बजाय इस बार गाजियाबाद हजहाउस से रवाना किया जाएगा। केंद्रीय हज कमेटी के इस फैसले से हजयात्रियों को काफी राहत मिलेगी। साउदी कंपनी की सिम भारत में ही मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

केंद्रीय हज कमेटी के प्रदेश कोआर्डिनेटर व मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण प्राप्त करके लौटे आलम मुस्तफा याकूबी ने बताया कि कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए साउदी की सरकार ने फिलहाल उमरा को प्रतिबंधित कर दिया है। जिले से इस बार 102 लोगों ने हजयात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हजयात्रियों को गाजियाबाद स्थित हजहाउस के रवाना करने को केंद्रीय हज कमेटी ने मंजूरी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हजयात्रियों के लिए प्रतिवर्ष साउदी कंपनी की एक सिम बड़ी मुश्किल से मिलती थी, लेकिन इस बार हजयात्रियों को साउदी कंपनी की सिम मुंबई में रवाना से पूर्व मिलेगी। कंपनी के अफसरों को इसके लिए यहीं पर तैनात किया जाएगा। हजयात्रियों के फिंगरप्रिंट मिलाने की दिक्कत भी खत्म हो जाएगी। केंद्रीय हजकमेटी के निर्देश पर अप्रैल माह में हजयात्रियों को प्रशिक्षण होगा। हज यात्री को प्रशिक्षण देने के साथ इसका प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed