{"_id":"6597e8b45d158cca50088917","slug":"murderer-of-a-truck-driver-arrested-murdered-over-a-transaction-dispute-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ट्रक चालक का एक हत्यारोपी गिरफ्तार, लेनदेन के विवाद में किया कत्ल; अन्य की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ट्रक चालक का एक हत्यारोपी गिरफ्तार, लेनदेन के विवाद में किया कत्ल; अन्य की तलाश जारी
Fri, 05 Jan 2024 05:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 05 Jan 2024 05:02 PM IST
सार
रुपयों के लेनदेन के विवाद में ट्रक चालक की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उसके शरीर पर कपड़े तक नहीं छोड़े और सर्द रात में बीच सड़क पर फेंककर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
थाने पहुंचे परिजन और मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र के गांव भैंडी निवासी ट्रक चालक के एक हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस और एसओजी की मदद से थाना पुलिस दबिश देने में जुटी है।
गांव भैंडी निवासी ट्रक चालक विंकल (24) की उसके ही दोस्त अनिल यादव निवासी उजीरपुर एका ने अपने साथियों रणजीत, विक्रम, मोहित निवासीगण खुदादादपुर थाना जसराना, पुष्पेंद्र नगला नथुआ, संगीत उर्फ सुरजीत निवासी नगला मांधाती थाना एका, सुमित उर्फ काले निवासी नगला तुरसी थाना जसराना, नीटू निवासी जोधपुर थाना एका ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी तो एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
पुलिस ने नगला नाथुआ निवासी पुष्पेंद्र को बड़ागांव पुल के पास से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक कार भी बरामद हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनय मिश्रा ने बताया कि आरोपी पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया यहां से उसे जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
कई पहलुओं पर चल रही जांच
मृतक के बड़े भाई राहुल यादव ने विंकल की हत्या के आरोप में आठ लोगों को नामजद किया है। हत्या के पीछे रुपये का लेन देन होने की बात कही। आरोप था कि मृतक के अनिल पर रुपयों की उधारी थी। उधारी के रूपये लेने के लिए वह अपने भाई के साथ गया था। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज आरोपियों को गिरफ्तारी शुरू कर दी है, साथ ही हत्या के अन्य कारणों की भी जांच कर रही है।