{"_id":"63e221ff0c740926ad5286b7","slug":"murdered-for-being-in-love-with-friend-s-wife-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah Crime: जेल में साथ बंद दोस्त की पत्नी से हो गया प्यार, फिर रची ऐसी साजिश, जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah Crime: जेल में साथ बंद दोस्त की पत्नी से हो गया प्यार, फिर रची ऐसी साजिश, जानकर रह जाएंगे हैरान
Tue, 07 Feb 2023 03:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 07 Feb 2023 03:33 PM IST
सार
दोस्त की पत्नी जेल में अक्सर सामान देने के लिए आती थी। इसी बीच उससे मुलाकात होने लगी। धीरे-धीरे ये मुलाकात प्यार में बदल गई।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। युवक की हत्या उसके ही दोस्त ने की, जो जेल में साथ बंद था। पुलिस के अनुसार जब दोस्त की पत्नी से उसको प्यार हो गया था। जेल से निकलने के बाद आरोपी ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया।
थाना जलेसर क्षेत्र के गांव दौलतपुर गिलौली में रविवार की शाम फिरोजाबाद के मातादीन उर्फ कालीचरन का शव पड़ा मिला था। युवक की हत्या कर शव को फेंकने वाला पत्नी का प्रेमी निकला है। दोनों की एटा जेल में बंद रहने के दौरान मुलाकात हुई थी। इसके बाद मृतक ने पत्नी का नंबर दे दिया था और कुछ सामान जेल भेजने के लिए कहा। इसी बीच दोनों में बातें होने लगी और संबंध हो गए थे।
पुलिस ने आरोपी शिशुपाल और उसके दोस्त रविंद्र कुमार निवासी कोसमा को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है।