फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder of young man in marriage home Young man murdered for not bringing liquor

मैरिज होम में युवक का कत्ल: शराब न लाने पर युवक की हत्या, पुलिस ने दो आरोपी दबोचे; बताया उस रात क्या हुआ था

Wed, 20 Nov 2024 09:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 20 Nov 2024 09:01 AM IST
सार

मथुरा के एक मैरिज होम की पार्किंग में युवक की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि कार में बैठकर शराब पी रहे थे। राहुल से और शराब मंगाई थी। उसने लाने से मना किया, तो गोली मारकर हत्या कर दी। 

 

विज्ञापन
Murder of young man in marriage home Young man murdered for not bringing liquor
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र के लोटस गार्डन की पार्किंग में रविवार रात को शराब लाने की मना करने पर राहुल की गोली मारकर हत्या की गई थी। मंगलवार को पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने गोली मारने का कारण पुलिस को बताया। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह ने बताया कि रविवार रात को लोटस गार्डन की पार्किंग में हाईवे थाना क्षेत्र के विकास नगर निवासी राहुल की गोली मारकर हत्या की गई। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने चांदी कारोबारी अखिल पटना, उसके पुत्र सक्षम समेत अन्य परिजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की थी। पुलिस ने मंगलवार की दोपहर गोकुल रेस्टोरेंट आईएसबीटी के पास से राधा ऑर्चिड कॉलोनी निवासी शुभम, जयसिंहपुरा के गणेश टीला निवासी आकाश गुप्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने राजस्थान नंबर की शुभम की कार भी बरामद कर ली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर में इस कदर उमड़ी भीड़, तीन महिलाएं हुईं बेहोश, पंजाब से आए बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पूछताछ में उगला हत्या का राज
पूछताछ में हत्यारोपियों ने बताया कि लोटस गार्डन की पार्किंग में अखिल गोयल उर्फ अखिल पटना, उसका साला शुभम अग्रवाल और संजय शर्मा कार में बैठकर शराब पी रहे थे। राजस्थान नंबर की कार शुभम अग्रवाल की थी। कार के बाहर राहुल और आकाश खड़े होकर शराब पी रहे थे। तभी संजय शर्मा ने राहुल से शराब लाने को कहा। राहुल ने शराब लाने से मना किया तो दोनों में विवाद हो गया। इस पर संजय शर्मा ने अन्य साथियों के कहने पर राहुल को गोली मार दी।

ये भी पढ़ें -  UP: सास और नंद के कमरे में किया बंद... फिर नई नवेली दुल्हन ने किया ऐसा कांड, दूल्हे के छूटे पसीने; ऐसी करतूत पर नहीं होगा यकीन

अखिल ने आगरा से मंगाई थी पिस्टल
मृतक के पिता सत्यानंद गिरी ने बताया कि अखिल गोयल ने अपने साले शुभम के मित्र आकाश से आगरा से पिस्टल मंगाई थी। इसी पिस्टल से उसके पुत्र की हत्या की। पुलिस अभी तक पिस्टल बरामद नहीं कर पाई है।

साले के साले की शादी में गया था अखिल
लोटस गार्डन में अखिल गोयल के साले शुभम के साले हेमंत की शादी थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए अखिल के पुत्र सक्षम ने राहुल को बुलाया था। यहां पार्किंग में उसकी गोली मारकर हत्या हुई।


चांदी व्यवसायी की हत्या में अखिल के भाई निखिल की गाड़ी का हुआ था प्रयोग
थाना प्रभारी ने बताया कि बिहार के पटना में आगरा के चांदी कारोबारी अवधेश अग्रवाल की हत्या में अखिल के भाई निखिल की गाड़ी का इस्तेमाल हुआ था। इस मामले में पटना पुलिस महाविद्या कालोनी निवासी निखिल और उसके चालक जैंत निवासी जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई थी। पुलिस ने हत्या में शूटरों द्वारा प्रयोग की गई निखिल की कार भी बरामद की। इस मामले में संजय शर्मा ने काफी पैरोकारी की। हत्यारोपी संजय शर्मा विवादित प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed