फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›    murder of woman live in relation Aafter leaving her husband lover cut her neck mathura crime news 

मथुरा : पति का साथ छोड़ लिव इन में रह रही महिला की हत्या, प्रेमी ने कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन, आरोपी की तीन राज्यों में तलाश

Sun, 08 May 2022 12:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 May 2022 12:26 AM IST
सार

प्रेमी ने प्रेमिका को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्रेमिका शादीशुदा थी।

 

विज्ञापन
 murder of woman live in relation Aafter leaving her husband lover cut her neck mathura crime news 
डौली का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना गोविंद नगर के शिवनगर में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली प्रेमिका की हत्या करने वाले प्रेमी की तलाश पुलिस की तीन टीमें हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में तलाश कर रही हैं। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ हत्यारोपी नहीं लग सका है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन


लिव इन रिलेशनशिप में डेढ़ साल से रह रहे पप्पू खां ने पांच मई को प्रेमिका डौली के गले पर कुल्हाड़ी से प्रहार करके हत्या कर दी थी। छह मई की सुबह खून से लथपथ बहन का शव देखकर गीता दंग रह गई। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, एसएचओ संजय कुमार पांडेय और चौकी बिड़ला मंदिर प्रभारी मुनेंद्र पाल सिंह ने पूरी जानकारी जुटाई। मृतका की मां की तहरीर पर प्रेमी पप्पू खां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस की तीन टीमें हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में हत्यारोपी की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन


शनिवार की देरशाम तक हत्यारोपी का कोई सुराग नहीं लग सका। हालांकि गोविंदनगर पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में हत्यारोपी पप्पू खां की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार कर रहे हैं वर्षा और करन मां को याद 
मृतका की बेटी वर्षा (9) और करण (4) फिलहाल मौसी और नानी के पास हैं। इन बच्चों को फिलहाल रो-रोकर बुरा हाल है। बार-बार यह बच्चे अपनी मां के बारे में मौसी और नानी से पूछते हैं। नानी और मौसी उन्हें बहलाकर शांत कर देती हैं। फिर भी दोनों बच्चों को अपनी मां की याद सता रही है। नासमझ होने के कारण अपनी मां को याद करना नहीं भूल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed