फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder of parents: Together with wife and friends Know what was reason action in Gangster

मां-बाप की हत्या: पत्नी और दोस्तों संग मिलकर ली दोनों की जान...जानें क्या थी वजह;  गैंगस्टर में कार्रवाई

Thu, 14 Mar 2024 05:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Mar 2024 05:45 PM IST
सार

मां-बाप की पत्नी और दोस्तों संग मिलकर हत्या करने वाले बेटे के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Murder of parents: Together with wife and friends Know what was reason action in Gangster
पैसों के लिए माता-पिता को मार डाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के जसराना में संपत्ति के लालच में अपने दोस्तों एवं पत्नी के साथ मिलकर अपने ही माता-पिता की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी पुत्र एवं चार अन्य के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पूरा मामला थाना एका क्षेत्र के गांव नगला रमिया का है।
विज्ञापन


थाना एका क्षेत्र के गांव नगला रमिया निवासी योगेश उर्फ बीटू, सुशील कुमार, अंकित, रवि एवं रश्मि देवी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष शिवभान सिंह द्वारा दर्ज कराए मामले में कहा है कि पांचों पर हत्या करने एवं हत्या की साजिश करने का आरोप है। पुलिस ने गैंग का लीडर सुशील को बताया है। पुलिस ने गैंगस्टर में मुकदमा दर्ज करते हुए मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष शिवभान सिंह ने कहा न्यायालय के निर्देश पर अंकित को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


यह था मामला
 नगला रमिया थाना एका निवासी राकेश कुमार अपने बड़े पुत्र योगेश उर्फ बीटू की हरकतों से परेशान होकर एटा में अपनी पत्नी गुड्डी देवी एवं पुत्र प्रदीप के साथ रह रहे थे। 28 मई 2023 को वह गांव में अपनी खेती को अगोतरा पर उठाने के बाद पैसा लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान योगेश उर्फ बीटू ने अपनी पत्नी रश्मि देवी, सुशील, अंकित एवं रवि के साथ मिलकर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने प्रदीप की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पांचों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसमें से सुशील, योगेश एवं रवि जेल में बंद है। अंकित और रश्मि को जमानत मिल गई थी। प्रदीप ने संपति के लालच में हत्या करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक महिला सहित पांच लोग आरोपी 
क्षेत्राधिकारी जसराना श्यामजीत सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में एक महिला सहित पांच लोग आरोपी थे। तीन पहले से ही जेल में बंद है। महिला और युवक जमानत पर है। गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जबकि महिला की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही महिला को जेल भेजा जाएगा। पांचों पर दंपति की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed