फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder of husband Forensic Clues from Pillow and Sari to Expose Truth

पति का कत्ल: देवर के प्यार में अंधी थी वो, इस तरह से की हत्या जिससे किसी को शक न हो; तकिया-साड़ी से खुलेगा राज

Sat, 14 Feb 2026 08:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Feb 2026 08:25 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में महिला ने देवर के साथ मिलकर पति की कत्ल कर दिया। इस हत्या को लेकर किसी को शक ने हो, इसलिए शव को साड़ी का फंदा बनाकर लटका दिया। 

विज्ञापन
murder of husband Forensic Clues from Pillow and Sari to Expose Truth
लवकेश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एकता के लोधई गांव में पति की हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी को सजा दिलाना पुलिस के लिए चुनाैती साबित हो सकता है। शव का पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया गया था। पुलिस ने पत्नी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तकिया और साड़ी बरामद की है। इन पर लगे खून, लार और फिंगर प्रिंट की फॉरेंसिक लैब में जांच कराएगी। उधर, पुलिस ने हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


गांव लोधई निवासी लवकेश की 9 फरवरी की रात घर में ही हत्या कर दी गई थी। आरोप पत्नी गाैरी और मृतक के चचेरे भाई सुंदर पर है। पुलिस के मुताबिक, गाैरी के प्रेम संबंध सुंदर से चल रहे थे। दोनों को घटना वाले दिन लवकेश ने साथ देख लिया था। विरोध पर उसकी हत्या तकिये से मुंह दबाकर करने के बाद साड़ी के फंदे से लटका दिया गया था। परिजन ने आत्महत्या समझ कर अंतिम संस्कार करा दिया था। बाद में शक होने पर पत्नी ने खुलासा किया।
विज्ञापन



 
Trending Videos

इस तरह अहम होंगे फॉरेंसिक साक्ष्य
- शव को जला दिया गया है। पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तकिया और साड़ी बरामद की है। आरोपी पत्नी का मोबाइल भी कब्जे में लिया है। इसमें आखिरी बार काॅल प्रेमी को की गई थी।
- लवकेश का मुंह तकिया से दबाया गया तो मुंह की लार-थूक बाहर आया होगा। वह तकिये पर लगा होगा। फॉरेंसिक लैब में सैंपल का मिलान मृतक के माता-पिता के डीएनए से कराया जाएगा।
- आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी ने साड़ी से फंदा बनाया था। दोनों के साड़ी पर फिंगर प्रिंट आए होंगे। हालांकि फंदा उतारने में परिवार के अन्य लोग भी शामिल थे।
 
विज्ञापन

- फिंगर प्रिंट सुंदर के भी पाए जाते हैं तो यह साबित हो जाएगा कि फंदा जिस साड़ी से बनाया गया, उसे बनाने में वो भी शामिल रहा। पत्नी के भी फिंगर प्रिंट आ सकते हैं।
- पुलिस गाैरी के मोबाइल की काॅल डिटेल भी खंगाल रही है। व्हाट्सएप चैट में वह चचेरे देवर से सामान्य बातचीत करते नजर आई है। हालांकि घटना वाली रात को उसने काॅल कर देवर को बुलाया था। पुरानी काॅल डिटेल से दोनों के बीच प्रेम संबंध का पता चल सकेगा।
- गाैरी ने पुलिस और परिवार के लोगों के सामने हत्या की बात कबूल की है। पुलिस ने इसकी वीडियो रिकार्डिंग कराई है। उसे जेल भेजा जा चुका है। मगर उसके कोर्ट में 164 के बयान भी दर्ज कराए जाएंगे। अगर वो बयान में हत्या कबूल करती है तो पुलिस के लिए उसे सजा दिलाना आसान होगा।
- क्राइम सीन भी री-क्रिएट किया जाएगा। इससे पता चलेगा कि हत्या कैसे हुई। कितने लोगों ने अंजाम दिया।
(डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास के मुताबिक)

 
विज्ञापन

अब अफसोस जता रही गाैरी
बिजली मिस्त्री लवकेश और गाैरी की शादी को 6 साल ही हुए थे। सब कुछ ठीक चल रहा था। 5 महीने पहले चचेरे देवर सुंदर ने दंपती के जीवन में दखल दे दी। पति-पत्नी के बीच झगड़े होने लगे। लवकेश को शक था कि पत्नी के संबंध किसी और युवक से हैं। मगर यह नहीं पता था कि इसका विरोध करने पर उसकी जान चली जाएगी। डीसीपी सिटी ने बताया कि गाैरी को अब अफसोस है कि प्रेमी के बहकावे में आकर जिसके साथ जीने मरने की कसम खाई उसकी जान क्यों ले ली। वह पुलिस को सब कुछ बताने के लिए तैयार है। इसलिए पुलिस उसके कोर्ट में भी बयान दर्ज कराएगी।

 

मां से भी छूट गया मासूम का हाथ
एक तरफ पिता की हत्या हो गई, दूसरी तरफ मां को जेल भेज दिया गया। तीन साल का बेटा रोये जा रहा है। बार-बार पिता और मां को याद कर रहा है। उसे परिवार के लोग किसी तरह संभाल रहे हैं। हर कोई एक ही बात बोल रहा था कि अब बेटे का सहारा काैन बनेगा। लवकेश बेटे का जन्मदिन 27 फरवरी को मनाने की तैयारी कर रहे थे। 20 जनवरी को लवकेश ने अपना जन्मदिन मनाया था। उसे नहीं पता था कि यह आखिरी जन्मदिन होगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed