{"_id":"60c757912b6bcd69a64da928","slug":"murder-of-farmer-at-farm-house-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: एका में किसान की गला रेतकर हत्या से सनसनी, कोरोना में गई नौकरी तो गांव में उगाने लगा था सब्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: एका में किसान की गला रेतकर हत्या से सनसनी, कोरोना में गई नौकरी तो गांव में उगाने लगा था सब्जी
Mon, 14 Jun 2021 06:50 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 14 Jun 2021 06:50 PM IST
सार
नगला गोकुल निवासी राजकुमार (25) पुत्र नमोशंकर रविवार शाम खेतों की रखवाली करने गया था। देररात तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में खेत पर पहुंचे तो उसका रक्तरंजित शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में किसान की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जनपद में थाना एका के गांव नगला गोकुल मेें खेत पर गए किसान की रविवार देररात गला रेतकर हत्या कर दी गई। किसान आवारा जानवरों से फसलों को बचाने के लिए खेत पर गया था। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक के बड़े भाई ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। मामले में देरशाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन
नगला गोकुल निवासी राजकुमार (25) पुत्र नमोशंकर रविवार शाम खेतों की रखवाली करने गया था। देररात तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में खेत पर पहुंचे तो उसका रक्तरंजित शव पड़ा मिला। सूचना पर एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल, एसपी देहात डॉ. अखिलेश नरायण सिंह, सीओ कमलेश कुमार, पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। एसएसपी ने फोरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वैड को भी मौके पर बुला लिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस को मौके से चाकू एवं खुरपी के साथ अन्य साक्ष्य भी मिले हैं। हालांकि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
खेत की रखवाली करने गए युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। साक्ष्यों को एकत्रित कर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। - अशोक कुमार शुक्ला, एसएसपी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
2004 में पिता की मौत के बाद राजकुमार और उसका छोटा भाई चले गए थे मुंबई
कोरोना काल में मुंबई में नौकरी कर रहे राजकुमार के साथ उसके छोटे भाई अमित की नौकरी गई तो दोनों भाई अपने गांव लौट आए। गांव में अपने बड़े भाई पुष्पेंद्र के साथ पैतृक जमीन पर सब्जी उगाकर भाई भरण पोषण करने लगे। अभी तक राजकुमार समेत तीनों भाइयों की शादी नहीं हुई है। ग्रामीणों की मानें तो उसका किसी के साथ विवाद नहीं था। गांव नगला गोकुल निवासी पुष्पेंद्र ने बताया कि 2004 में पिता नमोशंकर की मौत के बाद परिवार टूट गया।
उसके बाद राजकुमार और उसका छोटा भाई अमित मुंबई में हलवाई की दुकान पर नौकरी करने लगे। कोरोना की पहली लहर में दुकान बंद होने के कारण राजकुमार और उसका भाई बेरोजगार हो गया और गांव लौट आया। पुष्पेंद्र ने बताया कि मुंबई से लौटने के बाद दोनों उसके साथ पैतृक जमीन पर खेती करने लगे। सब्जी आदि उगाकर उसे ग्रामीण क्षेत्रों में लगी मंडी में बेचा करते थे। पुष्पेंद्र ने बताया कि भाई की मौत के बाद परिवार पर संकट आ गया है। हालांकि उसने राजकुमार की किसी से दुश्मनी होने की बात से इनकार किया है।
आगरा: खेलते समय सौ फीट गहरे बोरवेल में गिरा चार साल का मासूम, एनडीआरएफ और सेना ने बचाया