फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder of a young man in Agra Dead body thrown in the under construction leather park

आगरा में युवक का कत्ल: निर्माणाधीन लेदर पार्क में फेंकी लाश, गर्दन पर मिले ऐसे निशान...देखकर कांप गए घरवाले

Fri, 12 Jul 2024 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Jul 2024 12:03 AM IST
सार

आगरा के किरावली क्षेत्र में युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। लाश को निर्माणाधीन लेदर पार्क में फेंक दिया गया। मृतक की गर्दन पर गंभीर चोट के निशान मिले। मौके पर पहुंचे परिजनों ने जब इन निशानों को देखा तो हैरान रह गए। 

 

विज्ञापन
Murder of a young man in Agra Dead body thrown in the under construction leather park
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस (सांकेतिक फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना किरावली क्षेत्र में निर्माणाधीन लेदर पार्क में बृहस्पतिवार शाम करीब 6:30 चरी के खेत में युवक का शव मिला। गर्दन पर चोट के निशान देख परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। युवक बुधवार से लापता था।
विज्ञापन


किरावली के सकतपुर गांव निवासी विनोद जाटव (21) का शव चरी के खेत में देख पिता तेजसिंह बेहोश हो गए। परिजन ने रोते-बिलखते आरोप लगाया कि हत्या करके शव फेंका गया है। हत्या का आरोप गांव के ही लोगों पर लगाया है। परिजन के मुताबिक विनोद की गर्दन पर चोट का निशान है। थानाध्यक्ष किरावली ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर नहीं आई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन


बु
Trending Videos

धवार की शाम से था लापता
भाई गब्बर ने बताया कि विनोद बुधवार शाम करीब 7 बजे से ही लापता था। पूरा परिवार मलपुरा के धनौली गांव में एक शादी समारोह में गया था। बृहस्पतिवार की सुबह लौटने पर विनोद की खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला। शाम को गांव के किसान मवेशियों के लिए चारा लेने आए तब घटना की जानकारी हुई। तेजसिंह के तीन बेटे और एक बेटी है। बेटी रेनू की शादी हो चुकी है। विनोद अपने बड़े भाई गब्बर के साथ टाइल्स-पत्थर लगाने का काम करता था। छोटा अनवेश पढ़ाई कर रहा है।

 
विज्ञापन

पड़ोसी की छत पर बैठने से विवाद
गांव के लोगों ने बताया कि आठ दिन पूर्व विनोद पड़ोसी की छत पर बैठा था। इस पर पड़ोसी ने छत पर बैठने से मना किया। इसी को लेकर दोनों में विवाद हुआ था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed