फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder of a young girl in firozabad

युवती को गांव के युवक से हुआ प्यार, इससे खफा पिता-पुत्र ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मार डाला

Wed, 25 Apr 2018 09:12 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Wed, 25 Apr 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
murder of a young girl in firozabad
मृतका किरण्ा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फिरोजाबाद में एक सनसनीखेज वारादात सामने आई है। एक पिता ने अपने बेटे के साथ मिलकर बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


इसके चलते उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी भाग निकले। बताया गया कि पिता-पुत्र बेटी के गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध होने से नाराज थे। 

इस मामले में गांव के चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि आरोपियों की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। 

सिरसागंज थाने नगला नथुआ निवासी मुन्नीलाल की बेटी किरण 20 का गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर पिता से अक्सर कहासुनी होती थी। 

मुन्नीलाल की तीन और बेटियां हैं। जिनका विवाह हो चुका है। उसका एक बेटा दिल्ली में रहता था। सोमवार को वह घर आया था। देररात युवती के प्रेम-प्रसंग को लेकर कलह शुरू हो हुई। 

आरोप है कि मुन्नीलाल और उसके बेटे अवनीश ने किरण को लाठी-डंडों से वार किया। इसके बाद कुल्हाड़ी से भी हमला किया। जब गांव के लोग इकट्ठा हुए तो भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी फरार हैं

गांव के लोग किरण को जख्मी हालत में अस्पताल ले गए। जहां से उसे पहले फिरोजाबाद फिर आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। 

गांव के चौकीदार ने पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed