{"_id":"5adf0be84f1c1b86098b63d2","slug":"murder-of-a-young-girl-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवती को गांव के युवक से हुआ प्यार, इससे खफा पिता-पुत्र ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को गांव के युवक से हुआ प्यार, इससे खफा पिता-पुत्र ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मार डाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Wed, 25 Apr 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
मृतका किरण्ा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फिरोजाबाद में एक सनसनीखेज वारादात सामने आई है। एक पिता ने अपने बेटे के साथ मिलकर बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
इसके चलते उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी भाग निकले। बताया गया कि पिता-पुत्र बेटी के गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध होने से नाराज थे।
इस मामले में गांव के चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि आरोपियों की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।

Trending Videos
सिरसागंज थाने नगला नथुआ निवासी मुन्नीलाल की बेटी किरण 20 का गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर पिता से अक्सर कहासुनी होती थी।
मुन्नीलाल की तीन और बेटियां हैं। जिनका विवाह हो चुका है। उसका एक बेटा दिल्ली में रहता था। सोमवार को वह घर आया था। देररात युवती के प्रेम-प्रसंग को लेकर कलह शुरू हो हुई।
आरोप है कि मुन्नीलाल और उसके बेटे अवनीश ने किरण को लाठी-डंडों से वार किया। इसके बाद कुल्हाड़ी से भी हमला किया। जब गांव के लोग इकट्ठा हुए तो भाग निकले।

आरोपी फरार हैं
गांव के लोग किरण को जख्मी हालत में अस्पताल ले गए। जहां से उसे पहले फिरोजाबाद फिर आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
गांव के चौकीदार ने पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चला है।
गांव के चौकीदार ने पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चला है।