फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder of a farmer sleeping at the door of the house Etah crime news

Etah: घर के दरवाजे पर सो रहे किसान की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 24 Jul 2022 07:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Jul 2022 07:36 PM IST
सार

किसान रात में ट्रैक्टर की रखवाली करने के लिए घर के बाहर सोता था। रात में किसी ने उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना की जानकारी सुबह लगने पर परिजनों के होश उड़  गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
murder of a farmer sleeping at the door of the house Etah crime news
Demo pic - फोटो : google

विस्तार

एटा मेंअलीगंज थाना क्षेत्र के गांव मितौलिया में किसान की शनिवार की रात धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम हाउस पर ग्रामीणों ने बताया गांव में नाले की समस्या को लेकर शनिवार की शाम गांव के लोग अलीगंज विधायक के पास गए थे। किसान भी इस दौरान मौजूद था। वहां से रात दस बजे गांव वापस आए। उन्होंने बताया दरवाजे के सामने उसका ट्रैक्टर खड़ा होता था। उसी की रखवाली के लिए वह दरवाजे के बाहर सोता था।  

विज्ञापन

किसी से भी नहीं मन मुटाव, फिर किसने की हत्या?

किसान के पुत्र निशेष ने बताया पिता जितेंद्र का गांव में कभी किसी से मन मुटाव नहीं था। उसने बताया गांव में नाले की समस्या है। आधा निर्माण नाला का हो गया है। काफी दिन से निर्माण कार्य बंद पड़ा है। ग्रामीणों के कहने पर शनिवार की शाम वह अलीगंज विधायक से मिलने गए थे। रात दस बजे वहां से लौटकर आए। इसके बाद खाना खाया। फिर पास पड़ोस के लोग आ गए। उनके साथ रात 11 बजे तक बैठे रहे। उसने बताया पांच वर्ष पूर्व उसने ट्रैक्टर खरीद लिया था। ट्रैक्टर की रखवाली के लिए वह दरवाजे के बाहर ही सोने लगे थे। कहा कि शनिवार की रात उनकी हत्या हो गई। 

विज्ञापन

सर्विलांस सहित लगाई गई तीन टीमें

अलीगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार मीणा ने बताया थाना स्तर से दो टीमें व उच्चाधिकारियों द्वारा सर्विंलांस टीम को लगाया गया है। मामले की सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed