{"_id":"5f81ed048ebc3e9bb604dddf","slug":"murder-mainpuri-news-agr4630061105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेंद्र के परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेंद्र के परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से किया इंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सुरेंद्र के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजनों ने शनिवार की सुबह अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। जानकारी मिलने के बाद सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी 23 वर्षीय सुरेंद्र यादव की शुक्रवार की सुबह पशु के बाड़ा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे। सेना में तैनात पिता अजीत कुमार देर रात घर पहुंच गए। शनिवार सुबह परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।
परिजनों का कहना था कि जब तक आरोपियों को जेल नहीं भेजा जाएगा, वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। जानकारी मिलने के बाद सीओ अभय नरायण राय, इंस्पेक्टर कोतवाली भानु प्रताप मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों का जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए।
विज्ञापन
मृतक के परिजन आरोपियों को गिरफ्तार करके भेज भेजने की मांग कर रहे थे। उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
अभय नारायण राय, सीओ सिटी