{"_id":"5f0466998ebc3eb3d477bed7","slug":"murder-mainpuri-news-agr449376513","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहरूपिया का अर्धनग्र शव घर के बरामदे में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहरूपिया का अर्धनग्र शव घर के बरामदे में मिला
विज्ञापन
07एमएनपी-09-बरनाहल में बहुरुपिया का शव मिलने के बाद घटना स्थल का निरीक्षण करती पुलिस
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाहल (मैनपुरी)। गांव दिहुली में रह रहे एक बहरूपिया का शव मंगलवार की सुबह घर के बरामदे में पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद सीओ पुलिस बल के साथ जांच करने पहुंचे। लोगों ने बताया कि सिरसागंज निवासी एक मंगलामुखी से विवाद चल रहा था। हत्या की आशंका के बीच पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराया है।
हाथरस के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के पुत्तल नगर निवासी मुफीस खां (50) करीब 10 साल पहले थाना क्षेत्र के गांव दिहुली आया था। वहां कुछ दिन बाद ग्रामीणों ने उसे कुछ जगह दे दी। इसके बाद वह वहीं पर एक कमरे का घर बनाकर रहने लगा था। वह मंगलामुखियों के साथ टोली में रहकर लोगों के घर बधाई लेने जाता था। मंगलवार की सुबह मुफीस का अर्धनग्न अवस्था में शव घर के बरामदे में पड़ा मिला। गले में पजामी का फंदा लगा हुआ था।
सूचना पर सीओ करहल अशोक कुमार, थाना प्रभारी सुरेश चंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ जांच करने पहुंचे। लोगों से पूछताछ में पता चला कि सिरसागंज निवासी एक मंगलामुखी का घर पर आना जाना था। कुछ समय पूर्व मकान को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। पुलिस ने लोगों से पूछताछ करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बिजली के नाम से जानते थे लोग
मृतक मुफीद खां गांव के लोगों के बीच बिजली के नाम से जाना जाता था। वह मंगलामुुखियों के साथ रहता और गाता बजाता था। उसका पहनावा और हाव भाव भी महिलाओं की तरह ही थे। मुफीद की हत्या की गई है या उसने खुदकुशी की है, इसको लेकर पुलिस अभी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है।
शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
सुरेशचंद्र शर्मा, थाना प्रभारी