फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder

लालपुरी मंदिर के महंत पर हमला

Tue, 28 Apr 2020 08:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
murder
28एमएनपी-20-बिछवां में मारपीट में घायल लालपुरी महाराज मंदिर का महंत - फोटो : MAINPURI
बिछवां (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव साड़ा के पास बने बाबा लालपुरी साधु मंदिर के महंत पर मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने लाठी डंडा से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल महंत को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बाबा लालपुरी तपोस्थली भूमि के प्रमुख महंत शंभू गिरी महाराज मंगलवार को पूजा अर्चना के बाद मंदिर स्थित आश्रम पर रुके थे। आरोप है कि तभी वहां गांव जरामई निवासी नामजद आया और महंत से गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। मारपीट की जानकारी होने के बाद ग्रामीण आश्रम पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया की तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं थाना क्षेत्र के गांव संतोषपुर निवासी विजय कुमार ने थाने में तहरीर दी कि उसके हिस्से की भूखंड को भाइयों ने जबरन जोत लिया है। जब उसने अपने हिस्से के भूखंड को मांगा तो उसके व पत्नी के साथ मारपीट की गई। नगला उजीर निवासी गोविंद ने कहा है कि सोमवार की सुबह वह खेत पर काम कर रहा था। तभी नाली के विवाद को लेकर पड़ोसी लोग आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष पिंकी की ओर से तहरीर दी कि सोमवार की सुबह विपक्षियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed