फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder

खाली प्लाट में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

Fri, 08 Nov 2019 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
murder
बेवर। थाना क्षेत्र के गांव करपिया में एक खाली प्लाट में 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव करपिया निवासी संतोष कुमार की पुत्री सपना की बरात पांच नबंवर को आई थी। आयोजन में उनका बहनोई रामसचेतन उर्फ सच्चे निवासी नगरिया डगऊ थाना कुरावली भी शामिल हुए। छह नवंबर को शादी होने के बाद बहनोई रामसचेतन शाम करीब सात बजे अपने छोटे साले 30 वर्षीय सहदेव को शराब पिलाने के लिए ले गए थे। देर रात तब जब भाई घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। गुरुवार की सुबह सहदेव का शव एक खाली प्लाट में पड़ा मिला। शरीर पर चोटों के निशान नजर आ रहे थे। बहनोई का भी कोई अता पता नहीं था। संतोष ने घटना के बाद से ही गायब बहनोई पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शराब पीने का आदी था मृतक
ग्रामीणों के अनुसार मृतक सहदेव शराब पीने का आदी था। बहनोई के साथ वह अक्सर शराब पीने के लिए चला जाता था। हालांकि छह नवंबर को दोनों कहां गए और वहां क्या हुआ, इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है। घटना के बाद बहनोई का गायब हो जाना, कहीं न कहीं मामले को उलझा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की एक पसली टूटी हुई मिली हैे। मामला दर्ज कर लिया गया है, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
जसवीर सिंह सिरोही, इंस्पेक्टर बेवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed