{"_id":"60046d068ebc3e2c4f6db469","slug":"murder-kasganj-news-agr4768439157","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल पर सो रहे वृद्ध की फावड़े व लाठी डंडे से की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल पर सो रहे वृद्ध की फावड़े व लाठी डंडे से की हत्या
विज्ञापन
ृसगंज में हत्या का शिकार नन्नूमल का फाइल फोटो
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। गांव मोहनपुरा में शनिवार रात ट्यूबवेल पर सो रहे वृद्ध की फावड़ा और लाठी-डंडों से प्रहार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गांव मोहनपुरा निवासी नन्नूमल (80) प्रतिदिन गांव के ही तरणदेव के खेत पर बने ट्यूबवेल पर सोते थे। शनिवार रात वह ट्यूबवेल पर सोने गए थे। गांव का ही बंटू भी ट्यूबवेल पर रहता था। शनिवार रात शराब के नशे में धुत बंटी से नन्नूमल की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्साए बंटी ने फावड़ा और लाठी-डंडे से नन्नूमल पर हमला कर दिया। हमले में नन्नूमल घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे परिजन आनन-फानन वृद्ध को लहूलुहान हालत में चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी मनोज कुमार सोनकर, एएसी आदित्य वर्मा पुलिस फोर्स समेत पहुंच गए। मामले में नन्नूमल के पुत्र नरेश कुमार ने आरोपी बंटू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी बंटू को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसपी मनोज सोनकर ने कहा कि प्रथम दृष्टया शराब के नशे में कहासुनी को ही हत्या का कारण माना जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।