फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder

होडलपुर हत्याकांडः उपचार के दौरान अलीगढ़ में युवक की मौत, मृतकों की संख्या हुई चार

Tue, 28 Jul 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
murder
कासगंज सोरों के होडलपुर में हत्या का शिकार प्रमोद का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
सोरों(कासगंज)। होडलपुर हत्याकांड में गंभीर रूप से घायल प्रमोद की भी मंगलवार को अलीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच शव को गांव भेज दिया गया। पोस्टमार्टम हाउस में भी पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन

गांव होडलपुर में रविवार देर शाम को आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से पूर्व प्रधान राजपाल के परिवार के लोगों की रास्ते में घेराबंदी कर फायरिंग कर दी थी। इस घटना में पूर्व प्रधान के बेटे भूपेंद्र उर्फ रुद्र (25) भाई प्रेम सिंह और उनका बेटे राधाचरन (27) की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

साथ ही प्रेम सिंह का दूसरा बेटा प्रमोद (29) और परिवार के ही राघवेंद्र घायल हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए अलीगढ़ निजी चिकित्सालय भेजा गया था। जहां से राघवेंद्र को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। लेकिन दो दिन से वेंटीलेटर पर जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे प्रमोद ने मंगलवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और परिजन उसके शव को अलीगढ़ से कासगंज के पोस्टमार्टम हाउस ले गए। यहां पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में शव को गांव भेज दिया गया।

- घटना में घायल हुए प्रमोद की भी उपचार के दौरान मौत हो गई है। उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। गांव में सुरक्षा के लिहाज से सतर्कता बढ़ा दी गई है। - सुशील घुले, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed