फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder

ट्रेक्टर नहीं मिला तो ससुरालीजनों ने कर दी महिला की हत्या

Wed, 13 May 2020 10:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
murder
कासगंज/सहावर। सहावर क्षेत्र के ग्राम खाता में एक दहेज में ट्रैक्टर नहीं मिलने पर महिला की हत्या कर दी। महिला के भाई ने पति समेत सात ससुरालीजनों पर मामला दर्ज करवाया है। घटना के बाद से ही ससुरालीजन फरार हैं।
विज्ञापन

बेबी (28) पत्नी रामरहीस निवासी ग्राम खाता की मंगलवार देर शाम ससुरालीजनों ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव छोड़कर चले गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना महिला के मायके फर्रुखाबाद जनपद के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव नगला भूड़ में दी। जानकारी पर उसका भाई ओसपाल व अन्य लोग पहुंच गए। ओसपाल ने बताया कि लगभग साढ़े छह वर्ष पूर्व उसकी शादी रामरहीस से की थी।
विज्ञापन

तभी से ससुरालीजन उसे परेशान कर रहे हैं। कई बार समझाने के बाद भी नहीं माने। लगभग 15 दिन पूर्व भी ससुरालीजनों ने ट्रैक्टर की मांग की। नहीं देने पर उसकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने पति रामरहीस, ससुर किताब सिंह, जेठ जसवीर, कश्मीर, जगदीश, जेठानी सरला एवं सुनीता पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेठ की पहली पत्नी की भी हो चुकी है हत्या
सहावर। ओसपाल ने बताया कि इससे पूर्व बेबी के जेठ कश्मीर की पहली पत्नी की हत्या कर चुके हैं। इसका मामला अभी कोर्ट में लंबित है।
दहेज के लिए हत्या किए जाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। ससुरालीजन फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। मामले की जांच चल रही है। - गणेश चौहान, कोतवाली प्रभारी सहावर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed