{"_id":"5f30dbdf8ebc3eaae4085f57","slug":"murder-in-one-side-love-youngman-attacks-killed-woman-girl-injured-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः महिला की पीट-पीटकर निर्मम हत्या, युवती घायल, सिरफिरे युवक ने दिया घटना को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरीः महिला की पीट-पीटकर निर्मम हत्या, युवती घायल, सिरफिरे युवक ने दिया घटना को अंजाम
Tue, 11 Aug 2020 12:32 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:32 AM IST
सार
- पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
- घायल युवती को सैफई मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती
विज्ञापन
गांव कासगंज की घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में रविवार रात एक सिरफिरे युवक ने युवती के परिवार पर हमला बोल दिया। युवती की मां को सरिये से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं बीच-बचाव करने आई युवती को भी घायल कर दिया। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना मैनपुरी जनपद के थाना घिरोर क्षेत्र के गांव कासगंज की है। गांव कासगंज में रविवार रात सिरफिरे ने युवती की मां को सरिये से पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
ये भी पढ़ें- डा. दीप्ति की दहेज हत्या में पति डा. सुमित गिरफ्तार, क्राइम सीन री कंस्ट्रक्ट करेगी एफएसएल की टीम
विज्ञापन
आरोपी मृतका की बेटी से एकतरफा प्रेम करता था। मां को बचाने आई युवती पर भी युवक हमलावर हो गया। गंभीर रूप से घायल युवती को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया है। देर रात ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

घिरोर थाना क्षेत्र के गांव कासगंज निवासी सिंटू उर्फ नंदकिशोर यादव गांव की ही रहने वाली 20 वर्षीय युवती से एकतरफा प्यार करता था। युवती लगातार इसका विरोध करती थी। कुछ दिन पूर्व सिंटू की हरकतों के बारे में साधना की मां को भी पता लग गया। उन्होंने आरोपी की हरकतों पर नजर रखना शुरू कर दिया। आरोपी को भी इस बारे में पता लग चुका था।
ये भी पढ़ें- तीन दिन में नहीं मिली डॉ. दीप्ति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, नौकरानियों के बयान दर्ज कर पति को भेजा जेल
रविवार को मां बेटी के साथ घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहीं थीं। आरोप है तभी रात करीब दो बजे सिंटू घर में दाखिल हुआ। उसने सो रही महिला के सिर और चेहरे पर सरिये से एक के बाद एक कई वार किए। चीख पुकार सुनकर युवती जाग गई और मां को बचाने का प्रयास किया।
सिंटू ने उस पर भी सरिये से हमला कर दिया। इसके चलते युवती बेहोश हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। जानकारी मिलने के बाद रात में ही एएसपी मधुवन कुमार, सीओ डीपी गौड़ पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे।

घायल युवती को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कुछ देर बाद ही आरोपी हत्या में प्रयुक्त सरिये सहित गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही आला एक कत्ल, खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। मधुवन कुमार, एएसपी
आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही आला एक कत्ल, खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। मधुवन कुमार, एएसपी