{"_id":"6012f3d28ebc3e543e22b5ad","slug":"murder-in-mainpuri-mainpuri-news-agr478300913","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: गला दबाकर की गई थी नीतू की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: गला दबाकर की गई थी नीतू की हत्या
विज्ञापन
नीतू का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी विवाहिता की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने पिता की तहरीर पर ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
जनपद औरैया के नगला विशुना निवासी राजेश कुमार की 22 वर्षीय बेटी नीतू की शादी करीब एक वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी रोहित के साथ हुई थी। मंगलवार सुबह नीतू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था।
इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रिपोर्ट में नीतू की मौत गला दबाकर किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति रोहित, देवर राजवीर, कृष्णा, सास मिथलेश, ससुर नाहर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।