फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder In Love Affair Marrieg Woman Shot Died Two Bullet Crime News

मथुरा: विवाहिता की गोली मारकर हत्या, सिर व सीने में मारीं दो गोलियां, दवा लेने आई थी बहन की ससुराल

Fri, 10 Sep 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 10 Sep 2021 12:10 AM IST
सार

मथुरा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवती का शव खेत में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस जब छानबीन की तो दो गोलियां युवती को मारी गई थीं। उसकी शिनाख्त अलीगढ़ निवासी के रूप में हुई और बताया गया है कि वो बहन की ससुराल में दवा लेने आई थी।

विज्ञापन
Murder In Love Affair Marrieg Woman Shot Died Two Bullet Crime News
मथुरा: हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर में खेत में एक विवाहिता का रक्त रंजित शव पड़ा मिला। सिर तथा सीने में दो गोलियां मारी गई थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका बड़ी बहन की ससुराल में कान की दवा लेने आई थी। शव खेत में मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। पुलिस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देख रही है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने घटनास्थल पर पहुंच मौका मुआयना किया। 

विज्ञापन

चारा लेने गई महिला ने दी सूचना
गुरुवार की शाम गांव के जगदीश की पत्नी सुनीता खेत से चारा लेने गई थी। वह खेत पर पहुंची तो खेत में महिला का शव पड़ा देख वह डर गई और ग्रामीणों को सूचना दी। मृतका की पहचान नीरज (30) पत्नी धीरज निवासी सासनी अलीगढ़ के रूप में हुई। वह काफी दिनों से मायके परसोतीगढ़ी (सुरीर) में रह रही थी। पिछले दिनों वह बड़ी बहन मीना पत्नी प्रहलाद के साथ जमालपुर (फरह) स्थित उसकी ससुराल आई थी। उसके कई दिन से कान में दर्द था। जमालपुर में एक डॉक्टर से उसे दवा लेनी थी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर की छानबीन
मौके पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी, सीओ रिफाइनरी अभिषेक तिवारी, इंस्पेक्टर अवधेश प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस महिला की हत्या को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देख रही है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि जांच की जा रही है, हत्यारे शीघ्र पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: फिरोजाबाद में मानवीय संवेदनाएं तार-तार: मौत के बाद बच्चे का शव कंधे पर उठाकर लाया 'लाचार' पिता
 चौहरा हत्याकांड: हत्यारोपी का डीएनए कराएगी नोएडा पुलिस, ऐसे खुला था साढ़े तीन साल तक बेसमेंट में 'दफन' हत्या का राज 
कासगंज में बुखार का कहर: बालिका, प्रधानाचार्य और जनऔषधि कर्मी सहित छह की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed