फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder in drishyam film style

फिल्म 'दृश्यम' देखकर बुना दोस्त की हत्या का तानाबाना, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Mon, 17 Dec 2018 05:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Dec 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
murder in drishyam film style
मृतक अनुज का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के अनुज हत्याकांड में एक और बात सामने आई है। आरोपी लखन और लोकेश ने फिल्म दृश्यम को देखकर अनुज की हत्या कर उसे ठिकाने लगाने का तानाबाना बुना। दोनों आरोपी अपनी बनाई योजना में सफल भी हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस अनुज की तलाश में इधर-उधर हाथ पैर मारती रही और दोनों आरोपी आराम से घर पर रहे। दोस्त की हत्या के बाद दोनों के माथे पर शिकन तक नहीं थी। किसी को इन दोनों की हरकतों पर शक भी नहीं हुआ। अनुज की हत्या में लोकेश मास्टरमाइंड रहा। 
विज्ञापन


घटना का मास्टरमाइंड 11 वीं पास लोकेश ने अपने दोस्त अनुज की हत्या की पटकथा लगभग डेढ़ माह पहले लिखी। उसने बताया कि जैसे फिल्म दृश्यम में देखा, वैसा ही करते गए। पुलिस ने पीटा, फिर भी हमने शव की जानकारी नहीं दी। बाद में लखन के टूटने से भेद खुल गया। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पहले शराब पिलाई, फिर गोली मार दी

murder in drishyam film style
दोनों हत्यारोपियों को घटनास्थल पर लेकर आई पुलिस - फोटो : अमर उजाला
9वीं पास लखन पिछले कई साल से पढ़ाई छोड़कर पोशाक के काम में हाथ अजमा रहा था। उसे काम बढ़ाने के लिए रुपयों की जरूरत थी। लोकेश के अनुसार अनुज पैसे वाले घर का था और नगर निगम के चुनावों में उनकी दोस्ती हुई। इसके बाद वह अक्सर मिलते रहे। 

इन दोनों ने पांच लाख की फिरौती के लिए अनुज को अगवा करने की योजना बनाई। उसे 10 दिसंबर की शाम घर से बुलाया। लोकेश की बाइक पर तीनों पानीघाट पहुंचे और शाम सभी ने शराब पी। देर शाम लगभग 9 बजे लघुशंका करते समय लोकेश ने अनुज को दो गोलियां मार दीं। 

लोकेश ने बताया कि लखन ने शव के कपड़े उतारे और बोरे में भरकर इस लिए पानी से भरे गड्ढे में डाल दिया कि मछली खा जाएंगी। अनुज के हाथ के ब्रेसलेट को पेड़ में छिपाया और मोबाइल को बंद कर दोनों लोकेश के घर पर सो गए। 

मोबाइल को टेंपो में डाला

दूसरे दिन व्हाट्सएप पर अनुज के लापता होने की सूचना आने पर मोबाइल को लोकेश सौ फुटा रोड पर टेंपो में डाल आया। लोकेश और लखन ने पुलिस को गुमराह करने की पूरी साजिश रच रखी थी। 

लोकेश ने बताया कि जैसे फिल्म दृश्यम में देखा हम उसी राह पर चल रहे थे। पुलिस ने पीटा, फिर भी हमने शव की जानकारी नहीं दी। बाद में लखन के टूटने से भेद खुल गया। पुलिस ने दोनों को चालान कर जेल भेज दिया है। 

अनुज की हत्या करने के लिए लोकेश ने गौरा नगर कालोनी निवासी योगेंद्र नामक एक युवक से तमंचा और चार कारतूस साढ़े चार हजार रुपए में खरीदे। इसके बाद घटना को अंजाम दिया। पुलिस अब तमंचा बेचने वाले युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed