फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder for hobby Taxi driver brutally killed, skeleton found in the field; the dogs were scratching

टैक्सी चालक का कत्ल: शौक पूरे करने के लिए इस हद तक गिर गए चार दोस्त, खेत में मिला कंकाल; नोच रहे थे कुत्ते

Thu, 12 Oct 2023 03:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Oct 2023 03:19 PM IST
सार

आगरा में पिनाहट थाना क्षेत्र में चंबल के घाट पर टैक्सी चालक का कंकाल मिला था। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये उनकी पहली वारदात थी। शौक पूरे करने के लिए वे कातिल बन गए। 

विज्ञापन
Murder for hobby Taxi driver brutally killed, skeleton found in the field; the dogs were scratching
पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

एटा निवासी टैक्सी चालक की हत्या व लूट के मामले में पुलिस ने मंगलवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्हें जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने शौक पूरे करने व मौज मस्ती के लिए वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि वे पहली ही वारदात में पकड़े गए।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार, निधौली कलां एटा के होर्ची गांव के निवासी लालता प्रसाद फरीदाबाद में रहकर टैक्सी चलाते थे। 20 सितंबर को 4 लोगों ने मुरैना के लिए 8 हजार रुपये के भाड़े पर टैक्सी बुक की थी। इसके बाद पुलिस ने 22 सितंबर को बाह होलीपुरा मार्ग पर खंदक में क्षतिग्रस्त टैक्सी बरामद की थी। उसी दिन बरहन के रहने वाले बहनोई गजेंद्र सिंह ने बाह थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 सितंबर को पिनाहट में चंबल नदी के किनारे खेत के गड्ढे में दबे एक व्यक्ति के शव को कुत्ते नोंच रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि मृतक की सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। सोमवार को परिजनों ने मृतक की पहचान लालता प्रसाद के रूप में की थी। मंगलवार को पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर टैक्सी लूट के लिए चालक लालता प्रसाद की हत्या किए जाने का खुलासा किया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में आगरा में निबोहरा के रैपुरा गांव के विश्व प्रकाश उर्फ गोलू, नीचाखेड़ा के संजय, बिजकौली के करन उर्फ पोला ने पुलिस को बताया कि अपने शौक-मौज पूरे करने और एशो आराम के लिए लूट की पहली वारदात को अंजाम दिया और वे पकड़े गए। मृतक का मोबाइल खरीदने के मामले में धौलपुर के जगमोहनपुरा का मुलायम भी पकड़ा गया। उसने फरार आरोपी अपने चचेरे भाई पवन उर्फ झैंपा से मोबाइल खरीदा था। प्रभारी निरीक्षक बाह कुलदीप दीक्षित, थानाध्यक्ष पिनाहट नीरज पवार ने बताया कि चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed