फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder, crime, police, dead body, feald, kosi

कोसी में युवक की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या

Thu, 25 Jun 2020 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
murder, crime, police, dead body, feald, kosi
नगला मेव में युवक का शव मिलने के बाद एकत्रित ग्रामीण, पुलिस। संवाद - फोटो : KOSI
कोसीकलां। ग्राम पंचायत फालैन के मजरा नगला मेव के जंगल में एक युवक का शव मिला है। युवक की धारदार हथियार के प्रहार से हत्या की गई है। उसकी गर्दन और पैर पर काटने के निशान हैं। हत्यारे शव को मिट्टी में दबा गए। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर मजरा नगला मेव के जंगल में किसान सत्यदेव जब अपने खेतों पर पहुंचा तो उसे खेत में करीब 30 वर्षीय युवक का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। आधे शव को मिट्टी में दबाया हुआ था। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। हत्यारों ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन और पैरों और कान को काटा गया है।
विज्ञापन

उसके दाएं पैर को तोड़ दिया है। उसके दाएं हाथ पर राम-राम और ओउम लिखा हुआ है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के गांवों के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। सूचना पर एसपी ग्रामीण श्रीश चंद भी पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसका शव पोस्टर्माटम के लिए भिजवाया है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कर शव यहां फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा विवाद के चलते दो घटे तक पड़ा रहा शव
नगला मेव में मिले शव को लेकर कोसी व शेरगढ़ पुलिस दो घटे से अधिक समय तक सीमा विवाद में उलझी रही। दोनों थानों की पुलिस एक-दूसरे का क्षेत्र बताती रही। बाद में एसपी ग्रामीण ने कोसीकलां पुलिस को अपने इलाके में मामला दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। तब जाकर घटनास्थल से शव उठ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed