फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder, crime

हत्या के बाद पूर्व फौजी ने पुलिस से कहा, बेटे की जान नहीं लेना चाहता था साहब...

Sat, 03 Aug 2019 12:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
Murder, crime
पुत्र का हत्यारोपी गनपत सिंह। - फोटो : MAINPURI
पिता के दिल में गुस्से का गुबार ऐसा फूटा कि उसने अपने बेटे की हत्या कर दी। पुलिस के सामने मारपीट की बात स्वीकार करते हुए पिता फूट-फूट कर रो पड़ा। उसे अपने किए पर अफसोस है। रोते हुए उसने कहा कि वह बेटे की जान नहीं लेना चाहता था।
विज्ञापन


कोतवाली में पुत्र की गैर इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार हुए पूर्व सैनिक गनपत सिंह अब किए पर पछता रहे हैं। पूछताछ के दौरान बताया कि उनके तीन पुत्र हैं। सबसे बड़ा 20 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार, दूसरा 17 वर्षीय विशाल और 13 वर्षीय सूरज है।
विज्ञापन


करीब दो वर्ष पूर्व पत्नी की मौत हो गई थी।
अकेलेपन की वजह से वह शराब अधिक पीने लगा। बीमार पुत्र की हरकत पर गुस्से में आकर मारपीट जरूर की थी, लेकिन उनका इरादा हत्या करने का नहीं था, जो भी उनके हाथ से हुआ है अब वह उसकी सजा भुगतेंगे। साहब में अपने बेटे की हत्या नहीं करना चाहता था, मैं तो उससे प्यार करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हुई हैं घटनाएं
-थाना औंछा क्षेत्र में वर्ष 2017 में फिरोजाबाद निवासी एक युवक ससुराल से नाराज होकर पैदल ही घर चल दिया। जब पत्नी और ससुरालीजनों ने उसे रोकना चाहा तो उसने कंधे पर बैठे पुत्र को जमीन पर पटक कर मार डाला था।

-पांच फरवरी 2018 को गांव ताहरपुर निवासी शेर सिंह ने 12 वर्षीय पुत्री मुस्कान की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद भी जान देने की कोशिश की थी, वह पत्नी के घर न आने से क्षुब्ध था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed