फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder

साथ चलने के लिए महिला राजी नहीं हुई तो मार डाला

Mon, 01 Jul 2019 06:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
murder
मैनपुरी। औंग गांव में प्रेमलता हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली है। उसने बताया कि वह शुक्रवार की रात महिला को अपने साथ ले जाने के लिए पूरी तैयारी के साथ आया था। महिला के इनकार पर उसने उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद उसे कमरे में फंदे से लटका दिया था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि आरोपी सुधार विधवा पर शादी करने और गांव छोड़कर जाने के लिए दबाव बना रहा था। हत्या वाली रात में वह महिला को ले जाने के लिए एक व्यक्ति से पांच हजार रुपये उधार लेकर आया था। लेकिन उसने इनकार कर दिया तो उसे यह बात नागवार गुजरी। इसके बाद उसने महिला की गला दबाकर हत्या दी। अगले दिन सुबह वह मृतका के परिजनों को जगाया और प्रेमलता के नहीं उठने की बात कही। जब परिजनों ने दरवाजा खोला तो महिला का शव फंदे पर लटका था। वह परिजनों को भी लगातार गुमराह करता आ रहा था। मगर मृतका की मासूम बेटी ने पूरे घटनाक्रम को सबके सामने ला दिया। एएसपी ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

यह था मामला
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव ओंग निवासी 35 वर्षीय प्रेमलता पर गांव का ही आरोपी कोर्ट मैरिज करने का दबाव बना रहा था। परेशान होकर विधवा बच्चों के साथ बहन के घर आकर रह रही थी। बीते शुक्रवार को ही वह बच्चों की पढ़ाई की खातिर गांव लौटी थी। लेकिन उसी रात गांव का ही आरोपी सुधाकर फिर से घर आ धमका। महिला पर शादी करने का दबाव बनाया, जब इंकार किया तो गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed