फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder after robbery from SBI Bank Point operator car found in unclaimed condition Mainpuri crime news

Mainpuri: एसबीआई बैंक पॉइंट संचालक से लूट के बाद हत्या, लावारिश हालत में मिली कार

Fri, 22 Jul 2022 10:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Jul 2022 10:46 AM IST
सार

दन्नाहार थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि शाम को पहले अज्ञात वैगनआर गाड़ी की सूचना मिली थी। फिर कुछ देर बाद पता चला कि पास में शव भी पड़ा है।

विज्ञापन
Murder after robbery from SBI Bank Point operator car found in unclaimed condition Mainpuri crime news
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में थाना घिरोर क्षेत्र के बादशाहपुर में एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।  बृहस्पतिवार की देर रात शव दन्नाहार क्षेत्र में जौहरी नगर नहर के पास पड़ा मिला। परिजन ने तीन लाख रुपये लूटने के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। 
विज्ञापन

बैंक से निकालने गया था पैसे 

गांव बादशाहपुर निवासी 34 वर्षीय अमीर सिंह गांव में ही घर के नीचे एसबीआई बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते थे। बृहस्पतिवार की शाम करीब तीन बजे वह बैंक से तीन लाख रुपये निकालने गए थे। जब काफी देर तक घर नहीं लौटे तो पत्नी अनुपम परेशान हो गईं। परिचित व रिश्तेदारों को फोन कर जानकारी ली गई, लेकिन कोई खबर नहीं मिल सकी। अमीर का फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। रात साढ़े दस बजे परिजन को दन्नाहार क्षेत्र में अमीर सिंह का शव पड़ा होने की जानकारी मिली। पत्नी व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। शव से कुछ दूर उनकी वैगनआर कार भी खड़ी हुई थी। सीने में चाकू से कई वार कर हत्या की गई थी।

विज्ञापन

हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग 

पत्नी अनुपम ने आरोप लगाया कि पति से तीन लाख रुपये लूटने के बाद हत्या की गई है। वहीं एसपी मैनपुरी कमलेश दीक्षित का कहना है कि मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने लिए नमूने

हत्या जिस स्थान पर की गई वहां फोरेंसिक टीम के एक्सपर्ट ने पहुंचकर जांच की। मौके से कुछ नमूने भी लिए गए। खोजी कुत्ता भी घटनास्थल पर सुरागकशी करता नजर आया। पुलिस ने नहर के आसपास काफी देर तक घटना से जुड़े सुराग आदि की तलाश की। कुछ खास हाथ नहीं लग सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed