फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Muradabad 13 year old girl left home due to studies started offline

तनाव: ऑफलाइन शुरू हुई पढ़ाई तो 13 साल की छात्रा ने छोड़ दिया घर, 250 किमी का सफर तय कर अकेले पहुंच गई आगरा

Thu, 31 Mar 2022 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 31 Mar 2022 10:09 AM IST
सार

ऑनलाइन से पढ़ाई ऑफलाइन हुई तो तनाव में आई छात्रा ने घर छोड़ दिया। वह अपने घर से करीब 250 किलोमीटर का सफर तय करके आगरा पहुंच गई। यहां आईएसबीटी पर एक युवक को ये छात्रा मिली, जिसके बाद चाइल्ड लाइन की मदद से उसे घर पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Muradabad 13 year old girl left home due to studies started offline
पढ़ाई करते छात्र (सांकेतिक फोटो) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नलाइन से ऑफलाइन शुरू हुई पढ़ाई से तनाव में आकर मुरादाबाद की छात्रा आगरा आ गई। वह एक युवक को ऑटो में मिल गई। उसने समझदारी दिखाई। छात्रा को थाना सिकंदरा ले गया। बाद में चाइल्ड लाइन की मदद से उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। उसे घर पहुंचा दिया गया है। अब उसकी काउंसिलिंग की जा रही है।

विज्ञापन


मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र की रहने वाली आठवीं की छात्रा 13 साल की है। 23 मार्च को घर से आगरा आ गई थी। आईएसबीटी पर बस से उतरने के बाद ऑटो से सिकंदरा के लिए बैठ गई। ऑटो में एक युवक भी सवार था। युवक से वह बार-बार सवाल कर रही थी। इस पर उसे शक हो गया। उसने बाल कल्याण समिति के एक सदस्य को जानकारी दी। उन्होंने उसे थाना सिकंदरा ले जाने के लिए बोल दिया। उन्होंने ऐसा ही किया। बाद में छात्रा को समिति के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन


चाइल्ड लाइन समन्वयक रितु वर्मा ने बताया कि छात्रा से बात की। उसने बताया कि कोरोना काल में माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह ताऊ के पास रहती है। बड़ी बहन बीकॉम कर रही है। मामा दरोगा हैं। उनके दोस्त आगरा में रहते हैं। इसलिए वह यहां आई है। हाल ही में उसे पता चला था कि पढ़ाई ऑनलाइन बंद हो गई है। रोजाना सुबह उठना और स्कूल जाने से परेशान है। इससे वह तनाव में है। उसका पूर्व में प्रैक्टिकल भी खराब हो गया था। उसे घर पहुंचा दिया गया। अब उसकी फोन से काउंसिलिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं प्रमुख समस्या

- सिलेबर पूरा नहीं हुआ है। परीक्षा शुरू होने वाली हैं।
- स्कूल जाने पर किसी की मदद नहीं ले सकते। घर पर परिजन बता देते हैं।
- शिक्षक-शिक्षिका के सामने रहना पड़ता है। छुट्टी भी देर से हो रही है।
- बच्चों की आपस में मिलने जुलने जैसी आदत भी खत्म हो गई है।

यह कहते हैं चिकित्सक

मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय के अधीक्षक डीएमएस राठौर का कहना है कि दो साल से बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई की आदत हो गई थी। अब ऑफलाइन से वो तनाव में आ सकते हैं। इसलिए बच्चों को पढ़ाई के लिए जोर नहीं दें। स्कूल जाने को लेकर जबर्दस्ती नहीं करें। उन्हें समझाएं कि स्कूल जाएं। डरने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed