फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   munna bhai caught in physical test of sena bharti in mathura

सेना भर्ती में पकड़ा गया 'मुन्नाभाई', अंगूठों की 'प्लास्टिक सर्जरी' करा दूसरे की जगह दौड़ लगाई

Fri, 16 Nov 2018 08:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 16 Nov 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
munna bhai caught in physical test of sena bharti in mathura
पकड़ा गया आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में सेना भर्ती मेले में शुक्रवार को फिरोजाबाद जनपद की चार तहसीलों के 5096 युवकों ने दौड़ लगाई। इसमें से 318 युवक ही दौड़ पूरी कर सके। इस दौरान सेना भर्ती मेले में एक युवक दूसरे के स्थान पर दौड़ गया। 
विज्ञापन


युवक दौड़ पूरी कर आधार कार्ड सत्यापन के लिए बायोमैट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाने पहुंचा तो मशीन ने अंगूठा रीड नहीं किया। सैन्य अफसरों ने देखा तो युवक ने दोनों अंगूठों पर प्लास्टिक सर्जरी कराई हुई थी। सैन्य अफसरों ने उसका रजिस्ट्रेशन रद़्द कर दिया और पूछताछ की। 
विज्ञापन


भर्ती मेलाधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया युवक मनोज निवासी फरुर्खाबाद का था और वो मधुर कुमार निवासी नगला किला शिकोहाबाद के स्थान पर दौड़ पूरी कर गया था। रजिस्ट्रेशन रद्द होने के बाद आरोपी युवक वहां से भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने युवकों ने लगाई दौड़

munna bhai caught in physical test of sena bharti in mathura
सेना भर्ती में दौड़ लगाते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद तथा टूंडला तहसील के 11 हजार से अधिक युवकों ने सैनिक जीडी की भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। सेना में भर्ती होने के लिए आठ हजार से अधिक युवक पहुंचे थे। 

कागजात पूरे न होने व अन्य कारणों से 5096 युवकों ने दौड़ लगाई। दौड़ के लिए 250 से 300 युवकों के ग्रुप बनाए गए। इसमें 1.6 किलोमीटर की दौड़ को निर्धारित समय छह मिनट में 318 युवक ही पूरा कर सके। 

सेना के अधिकारियों ने गुरुवार रात 11 बजे से ही युवकों की लाइन लगाकर कागजातों की जांच, तलाशी आदि का काम शुरू कर दिया था। सुबह 11.30 बजे तक सभी युवकों की दौड़ पूरी करा ली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed