फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipality chairman sat on dharna with her husband

कासगंज: पति के साथ धरने पर बैठीं नगर पालिका चेयरमैन, एसडीएम के खिलाफ आक्रोश; जानें क्या है मामला

Sun, 05 Oct 2025 01:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 05 Oct 2025 01:48 PM IST
सार

कासगंज नगर पालिका चेयरमैन के पति और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने गाली-गलौज और धमकाने के आरोप लगाए हैं। 
 

विज्ञापन
Municipality chairman sat on dharna with her husband
फोटो29सदर एसडीएम के खिलाफ तहसील में धरना पर बैठे पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र बौहरे साथ में प

विस्तार

कासगंज नगर पालिका चेयरमैन मीना माहेश्वरी शनिवार को अपने पति पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र बोहरे और सभासदों व पालिका स्टाफ के साथ सदर तहसील में धरने पर बैठ गईं। उनका आरोप है कि सदर एसडीएम ने उनके साथ अभद्रता की। उन्होंने जेल भिजवाने की धमकी भी दी। विवाद के पीछे की वजह डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नामित एजेंसी को वाहन देने के निर्देश बताई गई।
विज्ञापन


सदर तहसील में शनिवार की दोपहर नगर पालिका चेयरमैन मीना माहेश्वरी अपने पति पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र बोहरे, सभासदों और स्टाफ के साथ धरने पर बैठ गई। इस दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और चेयरमैन के पति राजेंद्र बोहरे ने आरोप लगाया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन एजेंसी को काम के लिए 14 वाहन दे रखे हैं। सिर्फ चार वाहन नगर पालिका के कर्मचारियों के लिए रखे गए हैं। एसडीएम सदर और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार कल से दबाव बना रहे थे कि ये चारों वाहन भी एजेंसी को दे दिए जाएं।
विज्ञापन


वह शनिवार को एसडीएम से मिलने के लिए उनके कक्ष में पहुंचे। इस दौरान अतिरिक्त वाहन देने से मना करने पर एसडीएम ने उनके साथ अभद्रता की। थाने से पुलिस बुलाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। वह इससे आक्रोशित होकर धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान एसडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसडीएम पर सख्त कार्रवाई की मांग की। बाद में एडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर उन लोगों को समझाकर शांत कराया और धरना खत्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में एसडीएम संजीव कुमार का कहना है कि शनिवार को उनके कक्ष में डोर-टू-डोर कलेक्शन एजेंसी का मैनेजर और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मौजूद थे। इस दौरान एजेंसी को अन्य वाहन देने की बात चल रही थी। तभी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भड़क गए। मैनेजर से गाली-गलौज करने लगे। इस पर उन्होंने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और मैनेजर को बाहर जाने को कह दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed