{"_id":"67b36f73f13f500d2b0e841e","slug":"municipal-team-reached-bank-colony-for-cleaning-kasganj-news-c-175-1-kas1002-127984-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बैंक कॉलोनी में सफाई के लिए पहुंची पालिका की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बैंक कॉलोनी में सफाई के लिए पहुंची पालिका की टीम
Mon, 17 Feb 2025 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 17 Feb 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। शहर के नदरई गेट इलाके में सोमवार को पालिका की टीम ने पहुंचकर सफाई अभियान चलाया। खाली प्लाॅटों से जेसीबी के माध्यम से कूड़ा एकत्रित किया। स्थानीय लोगों को प्लाॅट में कूड़ा न डालने की पालिका के अधिकारियों ने चेतावनी दी।
बैंक कॉलोनी में खाली प्लॉटों में स्थानीय लोगों को द्वारा कूड़ा डाला जा रहा था। इससे प्लाॅट डलाब घर बन गए थे। मार्ग से निकलने वाले लोगों को दुर्गंध से परेशानी होती थी। इस खबर को अमर उजाला ने सोमवार के अंक में प्लाॅट बने डलाब घर, नहीं उठ रहा घरों से कूड़ा खबर के शीर्षक के अंतर्गत प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशन के बाद पालिका की टीम हरकत में आई। मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में सफाई कर्मचारियों की टीम जेसीबी ट्रैक्टर लेकर कॉलोनी पहुंची। प्लाटों से जेसीबी के माध्यम से कूड़ा एकत्रित सफाई की। मुख्य सफाई निरीक्षक ने लोगों को चेतावनी देकर कहा कि प्लाॅटों में कूड़ा न डालें। कूड़े के लिए स्टील का कूड़ेदान रखवा दिया जाएगा। आप लोग उसमें ही कूड़ा डालें।