फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal elections: women will show strength in 57 wards

निकाय चुनाव: 57 वार्डों में महिलाएं दिखाएंगी दमखम

Sat, 01 Apr 2023 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 01 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: women will show strength in 57 wards
कासगंज। निकाय चुनाव के लिए 8 जिले की 10 स्थानीय निकायों में वार्डों के प्रस्तावित आरक्षण की सूची जारी हो गई है। जिले की निकायों में 158 वार्ड हैं। जिसमें से महिलाओं के हिस्से में 57 सीटें आई हैं। जिसमें से 10 एससी की महिलाओं के लिए एवं 14 पिछड़ा वर्ग महिलाओं के व 33 सामान्य महिलाओं के हिस्से में आई हैं। शेष सीटों में 9 अनुसूचित जाति, 21 पिछड़ा जाति के लिए आरक्षित की गई है। जबकि 71 सीटें अनारक्षित रखी गई हैं।
विज्ञापन

जिले की नगर पालिकाओं में कासगंज, सोरों व गंजडुंडवारा में 9-9 सीटे महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। नगर पंचायत भरगैन व सहावर में 5-5 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं विलराम, मोहनपुर, सिढ़प़ुरा, पटियाली, अमांपुर नगर पंचायतों में महिलाओें के लिए 4-4 वार्ड चुनाव लड़ने के लिए आरिक्षत किए गए हैं। वार्डों के आरक्षण के लिए पूर्व में जो सूूची जारी की गई थी उसमें एवं वर्तमान प्रस्तावित सूची में किसी प्रकार का फेरबदल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण की सूची जारी हो जाने के बाद वार्डों में सभासद पद के चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी फिर से सक्रिय हो गए हैं। सीटें आरक्षित हो जाने के बाद महिलाओं ने चुनाव मैदान में उतरने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। आरक्षण आने के बाद बदले समीकरण में कोई अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतारने के लिए तैयारी कर रहा है तो किसी ने अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतारने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्डों के आरक्षण के लिए प्रस्तावित सूची जारी कर दी गई है। सूची पर 6 अप्रैल तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। निर्धारित अवधि में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्राप्त आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा। इसके बाद प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार नहीं होगा- हर्षिता माथुर, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed